फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Goodbye: एकता कपूर को सता रहा किस बात का डर? 'गुडबाय' ट्रेलर लॉन्च पर फूट-फूट कर रोईं निर्माता

Wed, 07 Sep 2022 11:06 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 07 Sep 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
Goodbye Ekta Kapoor cried during trailer launch of amitabh bachchan rashmika Film revealed her biggest fear
'गुडबाय' ट्रेलर लॉन्च पर रोईं एकता कपूर - फोटो : Social Media

महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ की खूबसूरत अदाकारा रश्मिका मंदाना की बाप-बेटी की जोड़ी ने इन दिनों चारों तरफ धूम मचा रखी है। दोनों फिल्म 'गुडबाय' में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की इस फिल्म का पोस्टर जबसे सामने आया है तभी से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता नजर आ रही है। ऐसे में कल एकता कपूर द्वारा निर्मित 'गुडबाय' का ट्रेलर सबके सामने आया। फिल्म के ट्रेलर को एक शानदार इवेंट में  लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के साथ-साथ प्रोड्यूसर एकता कपूर भी शामिल हुईं। इस लॉन्च इवेंट पर सभी काफी खुश थे, लेकिन फिर अचानक मीडिया वालों से बात करते हुए एकता कपूर फूट-फूट कर रोने लगीं। उनको ऐसे मीडिया के सामने बुरी तरह से रोते हुए देखना सभी के लिए हैरान कर देने वाला था।  

Goodbye Ekta Kapoor cried during trailer launch of amitabh bachchan rashmika Film revealed her biggest fear
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कल यानी मंगलवार को अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की आगामी फैमिली ड्रामा फिल्म 'गुडबाय' का ट्रेलर एक भव्य कार्यक्रम में रिलीज किया गया। इस दौरान जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी, वहीं अमिताभ इस लॉन्च इवेंट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। लेकिन फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ वहां एकता कपूर जरूर मौजूद थी। ट्रेलर लॉन्च के बाद 'गुडबाय' की पूरी टीम ने मीडिया से बात की और फिल्म के बारे में बात की। इस दौरान एकता कपूर ने कैमरे के सामने अपने सबसे बड़े डर के बारे में खुलासा किया और इस बारे में बताते हुए वह बहुत भावुक हो गईं और रो पड़ीं। 

Goodbye Ekta Kapoor cried during trailer launch of amitabh bachchan rashmika Film revealed her biggest fear
एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, 'गुडबाय' के ट्रेलर में साफ हो गया था कि रश्मिका मंदाना की मां यानी नीना गुप्ता की किसी कारण से मौत हो जाती है। जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर रश्मिका और अमिताभ बच्चन में तीखी बहस होती है। फिल्म के इस सीन को लेकर एकता कपूर ने बात करते हुए कहा, 'मां-बाप के जाने के दुख से बड़ा कोई दुख नहीं होता। मुझे समझ नहीं आता लोग इससे कैसे डील करते हैं। हम सभी ने अपने माता-पिता के साथ बहुत बहस की है और बहुत सी ऐसी चीजें भी बोली हैं, जो उन्हें बहुत हर्ट करती हैं। लेकिन सभी के जीवन में एक वक्त ऐसा आता है, जब आपको डर लगता है।'  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Goodbye Ekta Kapoor cried during trailer launch of amitabh bachchan rashmika Film revealed her biggest fear
एकता कपूर - फोटो : social media

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एकता कपूर ने कहा, 'कहते हैं सबसे कठिन सफर तब होता है, जब आपको जन्म देने वाले नहीं होते। वो डर, वो फियर... मुझे नहीं पता लोग कैसे रहते हैं इसलिए यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरी यह फिल्म एक परिवार के बारे में है।' इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और पावेल गुलाटी भी मुख्य भूमिका में हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी 'गुडबाय' 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed