{"_id":"631824094f5910774f2423d0","slug":"brahmastra-ranbir-kapoor-alia-bhatt-starrer-film-special-connection-to-number-8","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' का नंबर आठ से है खास कनेक्शन, आलिया भट्ट को भी है पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' का नंबर आठ से है खास कनेक्शन, आलिया भट्ट को भी है पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स और स्टार प्रमोशन में अपनी पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं। अयान मुखर्जी की ये फिल्म इंडियन माइथोलॉजी से जुड़ी एक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है। अयान मुखर्जी ने जब इस फिल्म की घोषणा की थी तब फैंस काफी खुश थे, लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म को रिलीज होने में करीब पांच साल का समय लग गया। आखिरकार अब 'ब्रह्मास्त्र' इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फैंस भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को पर्दे पर एकसाथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि 8 सितंबर को फैंस के लिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग का खास इंजजाम किया गया है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र की स्क्रीनिंग 8 सितंबर को रखने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई बार इस बारे में बता चुके हैं कि 8 रणबीर का लकी नंबर है। रणबीर-आलिया ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपनी टीम के साथ फिल्म देखते नजर आ रहे थे। इसी समय टीम ने इस बात की घोषणा की थी कि वह 8 सितंबर को फैंस के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है, क्योंकि ये रणबीर का फेवरेट नंबर भी है।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अयान मुखर्जी भी कहते हैं कि हम इस फिल्म को दर्शकों के साथ देखना और अनुभव करना चाहते हैं, इसलिए फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर में भी आठ नंबर को लेकर रेफरेंस दिया गया है। ट्रेलर में एक जगह देखा जा सकता है कि रणबीर आलिया को आग से बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्होंने एक अस्त्र का इस्तेमाल किया है, जो करीब से देखने पर एक इनफिनिटी के निशान जैसा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र के अस्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के ट्रेलर में सभी अस्त्रों के बारे में बताया गया है, जिन्हें प्राप्त करने की कोशिश करने वाली डार्क एनर्जी कुल आठ तत्वों के बराबर होती है। जो एक बार फिर आठ के बारे में रेफरेंस देता है। बता दें कि रणबीर की कई चीजों में आठ नंबर दिखाई देता है। उनकी फुटबॉल जर्सी से लेकर गाड़ियों के नंबर तक में आठ नंबर नजर आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।