फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: फ्लॉप की हैट्रिक लगाने के बाद चमकी अक्षय की किस्मत, इस फिल्म को IMDB पर मिली सबसे ज्यादा रेटिंग

Wed, 07 Sep 2022 09:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 07 Sep 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Films IMDB Rating Cuttputlli got highest among bachchhan paandey raksha bandhan samrat prithviraj
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। पहले बच्चन पांडे, फिर सम्राट पृथ्वीराज और अब रक्षा बंधन...अभिनेता की बैक-टू-बैक तीन फिल्में फ्लॉप रहीं। हालांकि, खिलाड़ा कुमार ने हार नहीं मानी। 'रक्षा बंधन' की रिलीज के मात्र 22 दिनों बाद वह एक और फिल्म लेकर दर्शकों के पास पधारे। लेकिन, इस बार उन्होंने सिनेमाप्रेमियों से सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर मुलाकात की। अक्षय कुमार के इस निर्णय की वजह से वह चौथी फ्लॉप फिल्म देने से बच गए। इनफैक्ट, यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्मों में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन गई है। 

Akshay Kumar Films IMDB Rating Cuttputlli got highest among bachchhan paandey raksha bandhan samrat prithviraj
अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐसी है अक्षय कुमार की फिल्मों की रेटिंग
जी हां, साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की चारों फिल्मों में से कठपुतली को IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। खबर लिखते वक्त, डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई कठपुतली को आईएमडीबी पर 10 में से 6.0 रेटिंग दी गई है। वहीं, सम्राट पृथ्वीराज को आईएमडीबी पर 10 में से 5.8 की रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रखा गया। बच्चन पांडे 10 में से 5.2 की रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर है। हैरानी की बात यह है कि अक्षय कुमार की सभी फिल्मों की तुलना में रक्षा बंधन को सबसे अच्छे रिव्यू मिले थे। इसके बावजूद इसकी रेटिंग बहुत कम है। इसे 10 में से 4.6 रेटिंग मिली है।

Akshay Kumar Films IMDB Rating Cuttputlli got highest among bachchhan paandey raksha bandhan samrat prithviraj
अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसे समझिए हर फिल्म की रेटिंग
फिल्म रेटिंग
कठपुतली  6.0
सम्राट पृथ्वीराज 5.8
बच्चन पांडे 5.2
रक्षा बंधन  4.6
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Films IMDB Rating Cuttputlli got highest among bachchhan paandey raksha bandhan samrat prithviraj
राम सेतु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म
तीन फ्लॉप देने के बाद भी अक्षय कुमार की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता की अगले साल पांच फिल्में-  राम सेतु, ओएमजी 2 - ओ माय गॉड! 2, सेल्फी, कैप्सूल गिल, बड़े मियां छोटे मियां और सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक रिलीज होने वाली हैं। यानी साल 2023 में खिलाड़ी कुमार छह फिल्मों के साथ फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed