{"_id":"6318146221d2db09970c9ecc","slug":"vikram-vedha-pre-screening-before-trailer-release-hrithik-roshan-announces-vikram-vedha-pose-to-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram Vedha Trailer: रिलीज से पहले ऋतिक रोशन की फिल्म का ट्रेलर देख सकेंगे फैंस, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikram Vedha Trailer: रिलीज से पहले ऋतिक रोशन की फिल्म का ट्रेलर देख सकेंगे फैंस, बस करना होगा ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:18 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' का टीजर लॉन्च हो चुका है। लोगों को फिल्म का दमदार टीजर काफी पसंद आया है। अब फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ऋतिक रोशन की इस फिल्म का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स भी अब फिल्म के प्रमोशन के लिए मेकर्स अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। 'विक्रम वेधा' के मेकर्स नए ट्रेंड्स के हिसाब से दर्शकों को ट्रेलर दिखाने की तैयारी में हैं।
2 of 4
फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के किरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि कुछ दिनों पहले विक्रम वेधा का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला था। अब बारी है ट्रेलर की। तो ऐसे में मेकर्स ने फैसला किया है कि फैंस #विक्रमवेधापोज में अपनी तस्वीर साझा करें, जिसके बाद उनको दुनिया में किसी से भी पहले फिल्म का ट्रेलर देखने का मौका मिलेगा। दरअसल सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन ने भी फैंस के लिए ये जानकारी साझा की है।
विक्रम वेधा पर्दे के पीछे का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋतिक रोशन का कहना है कि जितने भी फैंस विक्रम वेधा पोज हैशटैग के साथ अपनी फोटो साझा करेंगे, उनको रिलीज डेट से पहले ही ट्रेलर को देखने का मौका मिलेगा। बता दें कि इस जानकारी को उन्होंने एक वीडियो के जरिए साझा किया है। बता दें कि 8 सितंबर को विक्रम वेधा का ट्रेलर रिलीज होगा। यानि फैंस के पास रिलीज डेट से पहले ट्रेलर देखने के लिए सिर्फ आज तक का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा को पुष्कर और गायत्री ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और एस शशिकांत हैं। ऋतिक रोशन इस फिल्म में गैंगस्टर के किरदार में हैं, जबकि सैफ अली खान एक पुलिसवाले के रोल में हैं। बता दें कि ये एक तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी एक और बात सामने आ रही है कि थियेटर में फिल्म ब्रह्मास्त्र के शुरू होने से पहले विक्रम वेधा का ट्रेलर दिखाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।