फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mira Rajput: तीन मुलाकातों के बाद शाहिद के साथ मीरा की हुई थीं आंखें चार, पिता ने दामाद बनाने से किया था इंकार

Wed, 07 Sep 2022 08:26 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 07 Sep 2022 08:26 AM IST
विज्ञापन
Mira Rajput Birthday Special know about shahid kapoor and her love story & unknown facts
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : insta

हमने अक्सर दादी-नानी से ऐसी राजकुमारियों की कहानियां सुनी हैं, जिनको किसी-न-किसी दिन उनका राजकुमार आकर ले जाता है। लेकिन क्या आपने दिल्ली की एक लड़की को आम से खास होते देखा है? जी हां बिल्कुल देखा है, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के चॉकलेटी बाय और बेहतरीन कलाकार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की। मीरा राजपूत दिल्ली के एक बिजनेसमैन की बेटी हैं, जिनकी किस्मत किसी राजकुमारी से कम नहीं है। आज यानी 7 सितंबर को मीरा राजपूत अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको शाहिद और मीरा की इंटरेस्टिंग लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।    

Mira Rajput Birthday Special know about shahid kapoor and her love story & unknown facts
मीरा राजपूत बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/mira.kapoor

मीरा राजपूत का जन्म 7 सितंबर 1994 को दिल्ली में एक बिजनेसमैन के घर हुआ था। मीरा की मां एक हाउसवाइफ हैं और वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की हैं। अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के वसंत वैली स्कूल से पूरी करने के बाद मीरा ने श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी। मीरा को पढ़ने लिखने में बहुत दिलचस्पी थी। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी कैट की परीक्षा में मीरा का नाम टॉप 10 की लिस्ट में शामिल थी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यूनाइटेड नेशन में इंटर्नशिप भी की थी। लेकिन फिर अचानक उनके जीवन में शाहिद आए और महज 21 साल की उम्र में मीरा राजपूत की शादी हो गई। 

Mira Rajput Birthday Special know about shahid kapoor and her love story & unknown facts
मीरा राजपूत,शाहिद कपूर - फोटो : Instagram

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की जोड़ी को आज बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में गिना जाता है। मीरा राजपूत अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बॉलीवुड से ताल्लुक न होने के बाद भी मीरा राजपूत के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, और वह बेहद एक्टिव रहती हैं। लेकिन शाहिद से शादी से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था। शाहिद कपूर पहली बार मीरा राजपूत से तब मिले थे, जब वह फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग कर रहे थे। शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था,'मुझे याद है जब मैं मीरा राजपूत के पैरेंट्स से मिलने दिल्ली वाले फार्म हाउस पर गया था, उस वक्त मैं फिल्म के किरदार के लिए टॉमी वाले लुक में था। मेरे बाल बढ़े हुए थे और पोनीटेल रखी हुई थी। मैंने अजीब से जूते पहन रखे थे और मेरी बॉडी पर बहुत से टैटू बने हुए थे।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput Birthday Special know about shahid kapoor and her love story & unknown facts
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : insta

मीरा राजपूत के पिता ने दरवाजा खोला तो वह शाहिद का लुक देखकर बहुत घबरा गए थे। उनके मुंह से शाहिद को देखते ही निकला था 'हे भगवान! क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?' मीरा राजपूत ने  शादी से पहले शाहिद कपूर के सामने शर्त रखी थी कि शादी से पहले उनको अपने बाल बिल्कुल पहले की तरह रखने होंगे। दोनों इसके बाद तीन से चार बार मिले और शादी करने का फैसला ले लिया। मीरा और शाहिद की शादी 7 जुलाई, 2015 को पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थीं। शाहिद उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। शादी के वक्त मीरा जहां 21 साल की थीं, वहीं शाहिद 34 साल के थे।   दिलचस्प बात यह है कि दोनों की उम्र में इतना एज गैप होने की वजह से मीरा पहले शादी को तैयार नहीं थी। बाद में मीरा की बड़ी बहन ने उन्हें शादी के लिए राजी किया था। 

विज्ञापन
Mira Rajput Birthday Special know about shahid kapoor and her love story & unknown facts
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद और मीरा राजपूत की शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। अभिनेता के फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोग भी अचंभित थे कि शाहिद ने इंडस्ट्री के बाहर की लड़की से शादी की थी। फैंस को उम्मीद थी कि शाहिद लव मैरिज करेंगे, लेकिन उन्होंने मीरा से शादी कर सबको चौंका दिया। खैर बिना किसी डेट और शादी से पहले लंबी  लव लाइफ के बिना ही मीरा राजपूत और शाहिद कपूर में बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है। उन दोनों के बीच का प्यार देख किसी का भी यह अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हो सकता है कि शाहिद और मीरा के बीच 13 साल का अंतर है। शाहिद और मीरा के दो बच्चे मिशा और जैन भी हैं और वह अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रही हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed