बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ का बोलबाला है। हिंदी फिल्में तो थियेटर में टिक ही नहीं रही हैं। पिछले दिनों सिनेमाघरों में 'लाइगर' रिलीज हुई थी, जो दूसरे दिन के बाद से ही फ्लॉप की ओर बढ़ने लगी थी। वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई चियान विक्रम की फिल्म 'कोबरा' भी ठीक-ठाक कमाई कर रही थी, लेकिन अब कोबरा के दांत भी टूटते नजर आ रहे हैं। वहीं 'कार्तिकेय 2' का जलवा अभी भी कायम है। इसके अलावा इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हो रही है। इस फिल्म को रिलीज होने से पहले ही दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म करेगी। इन सबके बीच फिल्मों के मंगलवार की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म किस पायदान पर चल रही है।
Box Office Report: चियान विक्रम की 'कोबरा' को 'कार्तिकेय 2' ने दी पटखनी, अन्य फिल्मों का ऐसा रहा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म कोबरा ने ओपनिंग को बेहद शानदार की थी, लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म का कारोबार करीब 70 प्रतिशत तक गिर गया। इस फिल्म को वीकएंड का भी कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिला है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से चियान विक्रम की कोबरा ने मंगलवार को 1.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 39.51 करोड़ रुपये हो गया है।
सीता रामम
मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सीता रामम अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। इस फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। दर्शकों के बीच फिल्म की पॉपुलरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला किया था, लेकिन हिंदी में इस फिल्म को खास सफलता नहीं मिल पाई। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सीता रामम ने मंगलवार को सभी भाषाओं में करीब 60 लाख रुपये का ही कारोबार किया है।
कार्तिकेय 2
तेलुगू फिल्म कार्तिकेय 2 अभी भी सिनेमाघरों में बढ़त बनाए हुए है। लोग अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए थियेटर में पहुंच रहे हैं। शानदार कमाई के बाद ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। हिंदी में मात्र सात लाख रुपये से शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब 30 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म अब तक 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है।
ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोगों में इसे लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों से चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के हिंदी वर्जन के अब तक 198609 टिकट बिक चुके हैं। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मास्त्र के थ्री-डी के 175365 टिकट, आईमैक्स के 15229, और टू-डी के 8015 टिकट अब तक बिक चुके हैं। इन टिकटों से अगर कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 6.98 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर चुकी है। तेलुगू वर्जन में इस फिल्म के थ्री डी में 11595 टिकट और टू-डी में 6192 टिकट बिक चुके हैं। इनसे फिल्म की अब तक 29 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। तमिल भाषा में फिल्म के अब तक 83 हजार के टिकट बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग से हुई ओवर ऑल कमाई की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने 7.28 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।