{"_id":"6975ed4a167267ce1f0d1824","slug":"republic-day-2026-films-based-on-constitution-mulk-article-15-jai-bhim-newton-swadesh-article-370-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘मुल्क’ से लेकर ‘जय भीम’ तक, संविधान का महत्व समझाती कहानियां; भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर देखिए ये फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘मुल्क’ से लेकर ‘जय भीम’ तक, संविधान का महत्व समझाती कहानियां; भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर देखिए ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:25 PM IST
सार
Republic Day Special: इस साेमवार हर देशवासी अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। यह दिन हमें संविधान की अहमियत समझाता है। संविधान हर भारतीय नागरिक के जीवन को कैसे सशक्त बनाता है। हमें हमारे अधिकारों से संविधान परिचित करवाता है। कई फिल्मों ने भी संविधान की अहमियत, उसका मतलब आम नागरिकों समझाया है। 26 जनवरी के मौके पर आप ऐसी ही कुछ चर्चित फिल्मों को देख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
संविधान की अहमियत बताने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संविधान किसी देश का प्राण है, उसकी आत्मा है। कोई देश संविधान के कारण ही सुचारू रूप से चल पाता है। संविधान ही हर नागिरक के जीवन को बेहतर बनाने की राह बनाता है। भारतीय गणतंत्र दिवस हर साल यही बातें हमें याद दिलाता है। इस सोमवार हम सभी अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर आप ऐसी कुछ चर्चित फिल्में भी देख सकते हैं, जो संविधान का महत्व समझाती हैं। कैसे संविधान से एक नागरिक का जीवन बदलता है, उसकी झलक इन फिल्मों की कहानियों में नजर आती है।
2 of 7
फिल्म- मुल्क
- फोटो : इंस्टाग्राम-@anubhavsinhaa
मुल्क
ऋषि कपूर स्टारर की फिल्म 'मुल्क' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक अल्पसंख्यक परिवार की कहानी थी, सामाजिक भेदभाव, उत्पीड़न का शिकार होता है। ऐसे में यह परिवार कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है।
इस परिवार की बहू जो पेशे से वकील है, संविधान के आर्टिकल 15 के तहत अपने हक के लिए केस लड़ती है। संविधान का आर्टिकल 15 राज्य में धर्म, जाति, धर्म, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर नागरिकों के बीच भेदभाव को रोकता है। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया था।
3 of 7
फिल्म आर्टिकल 15
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आर्टिकल 15
अनुभव सिन्हा ने ही एक और फिल्म 'आर्टिकल 15' भी बनाई थी। यह फिल्म भी आम नागरिक को उसे हक के बारे में जागरुक करती है। इस फिल्म में लीड रोल में आयुषमान खुराना थे। फिल्म की कहानी दो ऐसी लड़कियों के इर्द-गिर्द बुनी गई जिनका अपहरण हो जाता है।
इस केस के लिए जब आयुषमान खुराना पुलिस ऑफिसर बनकर जांच करते हैं तो मामला 'आर्टिकल 15' के हनन का निकलता है। फिल्म में मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा, ईशा तलवार और सयानी गुप्ता जैसे उम्दा कलाकार नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
फिल्म जय भीम
- फोटो : सोशल मीडिया
जय भीम
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'जय भीम' में भी सामाजिक भेदभाव की कहानी थी। यह तमिल लीगल ड्रामा फिल्म 1993 में हुई एक असल घटना पर आधारित थी। 'जय भीम' को एक्टर सूर्या और एक्ट्रेस ज्योतिका ने प्रोडयूस किया था।
फिल्म में एडवोकेट चंद्रू का किरदार सूर्या ने निभाया था, वह इरुलर कबीले के हकों के लिए कानून का दरवाजा खटखटाते हैं। यह फिल्म संविधान के 'आर्टिकल 17' का महत्व बताती हैं। संविधान के इस अनुच्छेद के अनुसार छुआछूत गैरकानूनी है। किसी नागरिक के साथ ऐसा भेदभाव नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म न्यूटन
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूटन
साल 2017 में रिलीज हुई राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'न्यूटन' की कहानी भी नागरिकों वोट देने के उनके मौलिक अधिकारों से अवगत कराती है। संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है।
इस फिल्म की कहानी में राजकुमार राव एक सरकारी कर्मचारी है, जिसे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में वोटिंग करवाने की जिम्मेदारी मिलती है। इस असुरक्षित माहौल के बीच भी वो आम नागरिकों को वोटिंग का महत्व समझाता है। वोटिंग प्रोसेस को पूरा करवाता है। अमित वी मसुरकर ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।