{"_id":"5acb25604f1c1b556b8b48de","slug":"revealed-tv-actress-tara-sutaria-ropped-in-for-karan-johar-film-student-of-the-year-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यह टीवी एक्ट्रेस बनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की दूसरी हीरोईन, ये 5 बातें पक्का नहीं जानते होंगी आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यह टीवी एक्ट्रेस बनी स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की दूसरी हीरोईन, ये 5 बातें पक्का नहीं जानते होंगी आप
Wed, 11 Apr 2018 11:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग देहरादून में शुरू हो चुकी है। पहले भाग की तरह इसके सीक्वेल में भी लव ट्राएंगल होगा। पिछले बार जहां दो लड़कों को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है। वहीं, इस फिल्म में दो लड़कियों को एक ही लड़के से प्यार होगा। फिल्म के तीन लीड एक्टर्स में से दो के नाम-टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे का खुलासा पहले ही हो चुका है। अब फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस का नाम भी पता चल चुका है।
2 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Instagram
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की दूसरी हीरोईन का नाम है तारा सुतारिया। तारा टीवी एक्ट्रेस हैं। वह डिजनी के दो शो-'स्वीट लाइफ और करण एंड कबीर' और 'ओए जस्सी' में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा वह सिंगिंग और डांसिंग में भी नाम कमा चुकी हैं।
3 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Instagram
तारा सुतारिया सात साल की उम्र से गाना गा रही हैं। फिल्म 'तारे जमीं पर' और 'गुजारिश' में भी उन्होंने गाना गाया है। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के अनुसार तारा ने क्लासिकल बैले, मॉडर्न डांस फॉर्म्स और लैटिन अमेरिकन डांस की भी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने 'द स्कूल ऑफ क्लासिकल बैले एंड वेस्टर्न डांस', 'रॉयल एकैडमी ऑफ डांस, लंदन' और 'इंपीरियल सोसाइटी फॉर टीचर्स ऑफ डांसिग' से ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Instagram
खबर है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में आलिया भट्ट की भी गेस्ट अपीयरेंस होगी। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 23 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म की दोनों हीरोइनों को चुनने के लिए फिल्म मेकर्स ने कुल 800 लड़कियों का ऑडिशन लिया। ऑडिशन में करण जौहर और पुनीत मल्होत्रा के साथ टाइगर श्रॉफ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Instagram
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की पहली हीरोईन अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। खबर है कि फिल्म की दूसरी हीरोईन तारा सुतारिया विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं। रोहन मेहरा भी सैफ अली खान के साथ फिल्म 'बाजार' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।