फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान पर लगाए गंभीर आरोप, बताई साथ ड्रग्स लेने की बात

Mon, 07 Jun 2021 10:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 07 Jun 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Rhea chakraborty accuses Sara ali khan of serious charges in sushant singh rajput drugs case
सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने वाला है। सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी जिसके बाद से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया था। इतना ही नहीं उनकी मौत के बाद से ड्रग्स एंगल सामने आने के चलते एनसीबी की भी इस केस में एंट्री हो गई थी। इसके बाद बॉलीवुड के कई सितारों से ड्रग्स को लेकर पूछताछ की गई थी। वहीं अब सुशांत की पुण्यतिथि नजदीक आ रही है तो उनका केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सुशांत ड्रग्स केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने अपने कबूलनामे में सुशांत और उनसे जुड़े लोगों को लेकर कई खुलासे किए हैं।



सारा पर रिया ने लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि एनसीबी यानि नारकोटिक्स कंट्रोल ऑफ ब्यूरो को दिए गए रिया चक्रवर्ती के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एनसीबी को दिए बयान में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान का भी नाम लिया है। उन्होंने सारा अली खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को दिए अपनी कबूलनामें में रिया चक्रवर्ती ने लिखा है कि उन्हें सारा अली खान ने Marijuana और वोडका की पेशकेश की थी।

Rhea chakraborty accuses Sara ali khan of serious charges in sushant singh rajput drugs case
रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान - फोटो : twitter: @ChillzzYuna

एक चैनल को सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में रिया की चार्जशीट मिली है। इस चार्जशीट में रिया ने सारा अली खान का भी नाम लिया है। रिया ने चार्जशीट में ये कहा है कि सारा अली खान अपने हाथ से गांजे की सिगरेट का रोल बनाया करती थीं। वो गांजे की ज्वाइंट उनके साथ साझा करती थीं। बता दें कि इससे पहले भी जब कई बॉलीवुड हस्तियों से इस मामले में पूछताछ हुई थी तो सारा अली खान का नाम सामने आया था। वहीं जब पहली बार इस मामले में सारा से पूछताछ की गई थी तो उन्होंने इन सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया था। वहीं रिया का कहना है कि सारा खुद उन्हें ड्रग्स ऑफर करतीं थीं। अब रिया की इन बातों से सारा अली खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि रिया और सारा जिम पार्टनर थीं तो वो अक्सर जिम में भी साथ वक्त बितातीं थीं। 

Rhea chakraborty accuses Sara ali khan of serious charges in sushant singh rajput drugs case
रिया चक्रवर्ती और सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस रिपोर्ट में 6 जून 2017 की एक चैट का भी जिक्र भी है जो सारा और रिया के बीच हुई थी। इसमें वोडका और ड्रग्स को लेकर बात हुई थी। रिया के अनुसार सारा ने उनके घर वोडका और Marijuana लाने की भी बात कही थी। चार्जशीट में आगे लिखा गया था कि सारा और रिया साथ में ज्वाइंट पीते थे। रिया के अनुसार 'कई मौकों पर हमने साथ में ऐसा ही धूम्रपान किया है। वो मुझे ज्वाइंट्स दिलाया करती थीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea chakraborty accuses Sara ali khan of serious charges in sushant singh rajput drugs case
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बता दें कि रिया ने अपने कबूलनामे में ये भी लिखा था कि, 'सुशांत के परिवार वाले जानते थे कि सुशांत को ड्रग्स की लत थी। उसके बहन और जीजा उसके लिए ड्रग्स लाते थे और साथ में सेवन करते थे। सुशांत 18 साल के ऊपर का था और वो मुझसे मिलने से पहले भी ड्रग्स का सेवन करता था'।

विज्ञापन
Rhea chakraborty accuses Sara ali khan of serious charges in sushant singh rajput drugs case
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

बता दें कि रिया चक्रवर्ती के अलावा सारा अली खान का नाम भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ जुड़ा था। सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और सुशांत इस फिल्म के हीरो थे। उस वक्त ऐसी खबरें सामने आईं थीं सारा और सुशांत का अफेयर चल रहा है। वहीं दोनों के साथ में वक्त बिताने और घूमने की खबर भी सामने आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed