सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से 18 घंटे चली पूछताछ, ED ने रिया को आज फिर किया तलब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 10 Aug 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Brother Shauvik Chakraborty interrogated overnight By Enforcement Directorate in Sushant Singh Rajput Case
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी लगातार जारी है। निदेशालय ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ की थी। रिया के अलावा शुक्रवार को उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और रिया की मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ की गई। तो वहीं बीते दिन शौविक को एक बार फिर से ईडी ने अपने कार्यालय तलब किया। यहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ चली।



Trending Videos
Rhea Chakraborty Brother Shauvik Chakraborty interrogated overnight By Enforcement Directorate in Sushant Singh Rajput Case
रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित धनशोधन के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से करीब 18 घंटे तक ईडी ने पूछताछ की। रविवार को ये जानकारी अधिकारियों ने दी थी। शौविक चक्रवर्ती से रातभर की पूछताछ के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्हें यहां बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी कार्यालय से निकलते हुए देखा गया। उनसे शनिवार दोपहर के करीब पूछताछ शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Brother Shauvik Chakraborty interrogated overnight By Enforcement Directorate in Sushant Singh Rajput Case
शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अधिकारियों ने बताया कि शौविक चक्रवर्ती से उसके निजी कारोबार, आय, निवेश और अपनी बहन एवं सुशांत सिंह राजपूत के साथ वित्तीय सौदों को लेकर पूछताछ की गई। धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत शौविक का बयान दर्ज किया गया। शौविक से सात अगस्त को भी एजेंसी ने कुछ देर के लिए पूछताछ की थी। उसी दिन रिया चक्रवर्ती से भी एजेंसी ने पहली बार करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी।

Rhea Chakraborty Brother Shauvik Chakraborty interrogated overnight By Enforcement Directorate in Sushant Singh Rajput Case
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

तो वहीं रिया और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को भी एक बार फिर सोमवार को ईडी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया है। शुक्रवार को ईडी ने इंद्रजीत, रिया के चार्टर्ड एकाउंटेंट रितेश शाह और कारोबारी प्रबंधक श्रुति मोदी से पूछताछ की थी। श्रुति मोदी रिया से पहले सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी काम किया करती थीं। पूछताछ के दौरान एजेंसी ने रिया से दिवंगत अभिनेता के साथ दोस्ती, कारोबारी सौदों एवं दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों के दौरान घटित बातों के बारे में पूछताछ की थी। रिया ने अदालत में दायर की गई याचिका में कहा था कि वह सुशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Brother Shauvik Chakraborty interrogated overnight By Enforcement Directorate in Sushant Singh Rajput Case
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की पूछताछ रिया की आय, निवेश, कारोबार और पेशेवर सौदों पर केंद्रित थी। ईडी की नजर शहर के खार इलाके और नवी मुंबई में रिया से संबंधित संपत्तियों, उनकी खरीद और स्वामित्व के स्रोत पर है। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि ईडी रिया से उनकी आय, व्यय और निवेश के बीच कथित रूप से मिलान नहीं होने के बारे में जवाब चाहती है। उनका कहना है कि रिया ने अपनी आय करीब 14 लाख होने का जिक्र करते हुए आयकर रिटर्न फाइल किया था लेकिन उनके निवेश का मूल्य कथित रूप से ज्यादा है। सूत्रों के अनुसार रिया ने एजेंसी को बताया कि उन्होंने अपनी आय, बचत से संपत्ति में निवेश किया है और बैंक से ऋण लिया है।

पढ़ें: OMG! इस हीरोइन की शादी की ये कहानी पूरी फिल्मी है, दोस्त बने फिर ब्रेकअप हुआ और फिर यूं पड़े फेरे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed