सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में आए दिन नए- नए खुालासे हो रहे हैं। जब से मामले को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए हैं। तभी से मामले की परत दर परत खुलती जा रही है। वहीं अब हाल ही में रिया चक्रवर्ती के वकील ने रिया और सुशांत की व्हॉट्सएप चैट को सार्वजनिक कर दिया है। जिसमें दोनों सुशांत की बहन प्रियंका को लेकर बातें कर रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती के साथ व्हॉट्सएप चैट में सुशांत सिंह राजपूत ने जताई थी बहन के लिए नाराजगी! अभिनेत्री के वकील ने चैट की जारी
इस व्हॉट्सएप चैट में पहले तो दोनों बेहद ही आराम से बात करते हैं। इसके बाद सुशांत एक के बाद एक अपनी बहन को लेकर कई बातें रिया को बताते हैं। सुशांत पहले रिया को मैसेज करते हैं और उसमें लिखते है, 'तुम्हारा परिवार बहुत शानदार है। सर (रिया के पिता) बहुत सही हैं। शोविक सहानुभूति से भरा हुआ है और तुम भी जो कि मेरी हो, इन जरूरी बदलावों के पीछे तुम एक पर्याप्त कारण हो। तुम सभी के आसपास रहना मेरे लिए खुशी की बात होगी। चीयर्स मेरी दोस्त, मेरी रॉकस्टार बनने के लिए।' अगले मैसेज में सुशांत लिखते हैं, 'तुम प्लीज मुस्कुराती रहो, तुम इसमें बहुत अच्छी लगती हो। मैं अब सोने की कोशिश करता हूं। काश मुझे जमीला जैसा कोई सपना आए। कितना अच्छा होगा ना? टाटा...'

ये चैट दोनों के बीच शाम 6 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट के बीच हुई थी। सुशांत के मैसेज का जवाब देते हुए रिया लिखती हैं, 'हाहा...सो जाओ मेरे प्यारे लड़के...फ्लाइट लैंड करने के बाद तुम्हें कॉल करूंगी और उम्मीद है तुम चांद पर लैंड करोगे...सो जाओ स्वीट बाबा बॉय'। इसके बाद रिया एक बार फिर से रात को 8 बजे के आसपास मैसेज कर उनका हाल चाल लेती हैं। इसके जवाब में सुशांत की तरफ से मैसेज आता है, 'अच्छा नहीं है...मेरी बहन अब सिड भाई को विक्टिम कार्ड खेलकर मैनिपुलेट कर रही है ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटक कर (वही बात जिसे मैं और तुम पीछे छोड़ रहे हैं) मुझपर आ जाए कि मैंने फिजिकली पनिशमेंट उन्हें दी। ये बहुत निराशाजनक बात है'।

इसके बाद रिया सुशांत से कहती हैं कि वो उन्हें मीटिंग के बाद कॉल करें। फिर सुशांत एक मैसेज रिया को भेजते हैं जिसमें उन्होंने लिखा है प्रियंका के लिए। सुशांत इसमें लिखते हैं, 'तुम करो इसे, इस गिरी हुई हरकत के लिए, शराब के नशे में छेड़छाड़ में तुम विक्टिम कार्ड का गेम खेलकर उसे कवरअप करने की कोशिश कर रही हो। तो मेरी प्यारी बहन, वहां हमारी मां है और भगवान हैं, जिन्होंने मुझे सिखाया, और तुमने उस सीख के मुताबिक एक अपराध किया है। अगर तुम्हें अपने अहंकार की वजह से कुछ नजर नहीं आ रहा है तो फिर भगवान ही तुम्हारा भला करें क्योंकि मैं नहीं डरता और मैं आगे भी उस काम को जारी रखूंगा जो अब तक किया है। मैं दुनिया में जरूर बदलाव लाता रहूंगा। भगवान और प्रकृति को ही यह फैसला करने दें कि किसका काम सही है।' ये मैसेज शायद सुशांत ने अपनी बहन को भेजा था जो उन्होंने रिया को दिखाया।

अगला मैसेज जो सुशांत ने लिखा था वो सिड के लिए था। इसमें सुशांत लिखते हैं, 'उन्होंने तुम्हें मेरी आंखों के सामने मारा और वो मेरी बहन ने किया जिसे लोग समझते हैं कि शराब के नशे में किया होगा और तुम उसकी विक्टिम कार्ड वाली बातों को मान भी रहे हो। प्लीज मुझे यह भी बताओ कि तुमने और मैंने ऋषिकेश बस में क्या किया था। तब तो हम दोनों बार-बार शर्मिंदा होंगे, अगर हम बहन के नजरिए से देखें तो। मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं पर उन्होंने यह भी सिखाया है कि हमेशा सही का साथ दें और जो बराबर में है उससे डरे नहीं। क्या तुम्हें लगता है कि बहस करने वाली मेरी कोई भी बात एक परेशानी है और उनका काम सही है। भाई मैं सभी रिश्ते छोड़ दूंगा और दुनिया में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए जो कर रहा हूं उसमें ही लग जाऊंगा। तुम वही करो जो तुम्हें सही लगता हो। मैं समझ लूंगा'।

