फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं रिया चक्रवर्ती हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- ये आराम से घूम रही हैं और...

Sun, 18 Apr 2021 01:12 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Apr 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Seen Outside In Mumbai Airport Users Trolled Her On Social Media
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/viralbhayani

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में छाई हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को आरोपी माना गया था और तभी से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला लगातार जारी है। रिया चक्रवर्ती अपनी जिंदगी को फिर से नॉर्मल करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन यूजर्स उन्हें खरी खोटी सुनाने से पीछे नहीं रहते। हाल ही में रिया को मुंबई एयरपोर्ट पर जाते हुए देखा गया। इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Rhea Chakraborty Seen Outside In Mumbai Airport Users Trolled Her On Social Media
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram

दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से रिया चक्रवर्ती की मुंबई एयरपोर्ट से जाते हुए वीडियो साझा की है। इस वीडियो में रिया एयरपोर्ट में एंट्री लेती दिख रही हैं। रिया ने इस दौरान कोविड निर्देशों का पालन करते हुए मास्क और फेस शील्ड का भी इस्तेमाल किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Rhea Chakraborty Seen Outside In Mumbai Airport Users Trolled Her On Social Media
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

रिया को फोटोग्राफर्स लगातार फॉलो कर रहे हैं लेकिन रिया आगे बढ़ती हुई जा रही हैं। फिर जब वो एयरपोर्ट की एंट्रेंस पर पहुंचती हैं तो कैमरे की ओर देखकर कहती हैं- यहां तो रुकना ही था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने रिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Seen Outside In Mumbai Airport Users Trolled Her On Social Media
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram

एक यूजर ने लिखा, 'ये बेल पर है इन्हें शहर छोड़कर नहीं जाना चाहिए।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'ये आराम से घूम रही है कुछ भी नहीं हुआ। अपराधी बाहर घूमेंगे और बेगुनाह मरते रहेंगे।' यूजर्स ने ना केवल रिया को ट्रोल किया बल्कि विरल भयानी को भी खरी-खोटी सुना दी। यूजर्स ने कहा कि रिया की कोई भी फोटो और तस्वीरें पोस्ट ना किया करें।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Seen Outside In Mumbai Airport Users Trolled Her On Social Media
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

बता दें कि कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने रवींद्रनाथ टैगोर की मशहूर किताब 'गीतांजलि' पढ़ते हुए तस्वीर साझा की थी। फोटो शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा था, 'एक सवाल और एक अफसोस 'ओह' और 'कहां'? हजारों धाराओं के आंसू में पिघल गए और आश्वासन की बाढ़ में दुनिया को ले लिया कि 'मैं हूं'- रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि।' एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रघुबीर यादव लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देश रूमी जाफरी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed