{"_id":"6219fadab8e69f6488080cf5","slug":"rhea-chakraborty-shares-latest-beautiful-pictures-in-purple-lehenga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Instagram: रिया चक्रवर्ती ने पर्पल लहंगे में शेयर की नई तस्वीरें, बोलीं-तितली बनने की मेरी यात्रा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Instagram: रिया चक्रवर्ती ने पर्पल लहंगे में शेयर की नई तस्वीरें, बोलीं-तितली बनने की मेरी यात्रा...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 26 Feb 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अब अपनी पुरानी जिंदगी में लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने स्टूडियों में रिकॉर्डिंग करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ गईं थीं जिसकी वजह से उनको काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा था। इसके बाद ड्रग्स केस में नाम आने के बाद भी मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। तब से रिया ने मीडिया और सोशल साइट्स के दूरी बना ली थी और बहुत कम एक्टिव रहती थीं। हालांकि अब रिया इन सब चीजों से उबर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : insta
सिंपल लुक में लगीं खूबसूरत-
इन तस्वीरों में रिया ने पर्पल कलर का सिंपल लहंगा पहना हुआ है और साथ में उन्होंने फुल स्वीव्स वाला जरदोजी की कढ़ाई का ब्लाउज मैच किया है। इसी के साथ उन्होंने मैंचिंग नेट का दुट्टा कैरी किया है। रिया ने कानों में झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवर ऑल सिंपल लुक में भी रिया काफी खूबसूरत लग रही हैं।
3 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : insta
फैंस को पसंद आया ट्रेडिशनल अंदाज-
रिया चक्रवर्ती ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बेहद ही खास कैप्शन लिखा है,उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'मेरी तितली बनने की यात्रा पर'! उनका ये ट्रेडिशनल अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है और प्रशंसक कमेंट के जरिए जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल-
रिया की इन तस्वीरों को देखने के बाद एक प्रशंसक उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यार कितनी प्यारी हो'! इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'आप पर्पल में बहुत खूबसूरत लग रही हैं'! अन्य फैंस भी इसी तरह से उनकी तारीफ करते हुए दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में शिवानी दांडेकर और फरहान अख्तर की हल्दी सेरेमनी में भी रिया चक्रवर्ती शामिल हुईं थीं और इस मौके पर भी उन्होंने पीले कलर के लंहंगे में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।