सब्सक्राइब करें

सुशांत के पिता की FIR के बाद रिया चक्रवर्ती का अगला कदम, ढाई घंटे तक वकील से की मुलाकात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 29 Jul 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakroborty meet her lawyer after Sushant Singh Rajput father files FIR against her
रिया चक्रवर्ती के घर पहुंचीं उनकी वकील - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। अपने शिकायत में उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत को बंधक बनाने का आरोप लगाया। सुशांत के पिता ने कहा कि रिया ने अपने परिवार के साथ मिलकर सुशांत के खिलाफ के षडयंत्र रचा। इस शिकायत के बाद अब रिया भी सर्तक हो गई हैं।

Trending Videos
Rhea Chakroborty meet her lawyer after Sushant Singh Rajput father files FIR against her
रिया के घर से बाहर निकलतीं आनंदिनी फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

एफआईआर की खबर लगते ही रिया चक्रवर्ती के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। रात होते ही है रिया की वकील आनंदिनी फर्नांडिस उनके घर पहुंचीं। घर के बाहर मीडिया ने आनंदिनी से सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। करीब ढाई घंटे तक चली मुलाकात के बाद आनंदिनी रिया के घर से बाहर निकलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakroborty meet her lawyer after Sushant Singh Rajput father files FIR against her
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया और परिवार ने साधी चुप्पी
एफआईआर दर्ज होने के बाद अभी तक रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वकील आनंदिनी फर्नांडिस से रिया की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि वो कानूनी रूप से ही अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब देंगी।

Rhea Chakroborty meet her lawyer after Sushant Singh Rajput father files FIR against her
सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या हैं आरोप 
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाने के बाद रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिया ने उनके बेटे को ब्लैकमेल किया था। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपने बयान में कहा, 'मेरा बेटा फिल्म लाइन छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, उसका दोस्त महेश उसके साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कहीं नहीं जाओगे और अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो।'

विज्ञापन
Rhea Chakroborty meet her lawyer after Sushant Singh Rajput father files FIR against her
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपने बयान में आगे कहा, 'जब रिया ने देखा कि सुशांत उसकी बात नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम होता जा रहा है तो रिया को लगा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं है। बयान में दावा किया गया है कि आठ जून तक रिया चक्रवर्ती सुशांत राजपूत के साथ रह रही थी। इसके बाद वह घर से सारा सामान नकदी, जेवरात, लैपटॉप, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड और उनके पिन नबंर, सुशांत के जरूरी दस्तावेज और इलाज के सारे कागज लेकर चली गई। रिया व उसके परिजन और उसके सहयोगी कर्मचारियों ने षडयंत्र के तहत मिलकर मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी, बेईमानी की है और उसे काफी समय तक बंधक बनाकर, दबाव से अपने आर्थिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया। मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है।'

खुदकुशी से पहले रिया ने सुशांत को इस तरह से किया था टॉर्चर, पिता ने छह पन्नों की FIR में किए चौंकाने वाले खुलासे

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed