फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Kapoor: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अनिल कपूर बेटी रिया, बिजनेस से करती हैं मोटी कमाई

Sun, 05 Mar 2023 10:03 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 10:03 AM IST
विज्ञापन
Rhea Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts career And Net Worth of Film Producer Of Bollywood Industry
रिया - फोटो : अमर उजाला

रिया कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन हैं। रिया आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म पांच मार्च 1987 के दिन मुंबई में हुआ था। रिया कपूर बॉलीवुड की लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। वह अक्सर किसी भी इवेंट या अवॉर्ड फंक्शन से दूर रहती हैं। 

Rhea Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts career And Net Worth of Film Producer Of Bollywood Industry
Rhea Kapoor - फोटो : social media

2010 में की थी करियर की शुरुआत

रिया कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में राजश्री ओझा के साथ फिल्म आयशा से की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था और उनके साथ अभय देओल नजर आए थे। आयशा के बाद रिया ने साल 2014 में फिल्म खूबसूरत को प्रोड्यूस किया था, जिसके डायरेक्टर शशांक घोष थे। यह फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी की रीमेक थी, जिसका नाम भी खूबसूरत था। इस फिल्म के बाद रिया ने साल 2017 में अपनी बहन सोनम कपूर के साथ क्लॉथिंग ब्रांड रेसन की शुरुआत की। 

TMKOC: गुंडों की हिट लिस्ट में हैं 'जेठालाल', घर के आस पास बम के साथ देखे गए बदमाश, अब कैसे बचेगी जान?

Rhea Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts career And Net Worth of Film Producer Of Bollywood Industry
Rhea Kapoor - फोटो : social media

वीरे दी वेडिंग को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

रिया ने साल 2018 में चार एक्ट्रेस को लेकर फिल्म वीरे दी वेडिंग बनाई थी। इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और  शिखा नजर आई थीं। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

Kabzaa Trailer: किच्चा सुदीप की 'कब्जा' का ट्रेलर हुआ रिलीज , धुआंधार एक्शन देख फैंस को आई इस फिल्म की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts career And Net Worth of Film Producer Of Bollywood Industry
Rhea Kapoor - फोटो : social media

करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

सभी जानते हैं रिया लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उसके बाद भी वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। रिया फैशन डिजाइनर हैं। वह फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया की कुल संपत्ति पांच से छह मिलियन डॉलर के करीब है। रिया ने एक्टिंग की जगह फिल्म निर्माण और फैशन डिजाइनिंग को अपना करियर चुना, जिसके माध्यम से वह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। 

रातों रात फेमस होने के बाद अचानक गायब हुए ये सितारे

विज्ञापन
Rhea Kapoor Birthday Know Some Unknown Facts career And Net Worth of Film Producer Of Bollywood Industry
Rhea Kapoor - फोटो : social media

रिया रखती हैं महंगी गाड़ियों का शौक

रिया की कुल संपत्ति उनके कपड़ों के ब्रांड पर निर्भर करती है, जिसे वह अपनी बहन सोनम के साथ मिलकर चलाती हैं। रिया महंगी गाड़ियों की भी काफी शौकीन हैं,  उनके पास मर्सिडीज बेंज एस400, मर्सिडीज मेबैक एस 500 जैसी गाड़ियां हैं। रिया ने साल 2021 में 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड करण बूलानी से की थी। करण बूलानी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। 

खुशी कपूर या सुहाना कौन ज्यादा बोल्ड?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed