सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

उन्नाव केस में ऋचा चड्ढा ने की अपील, ईश्वर पर विश्वास करें, 'कुलदीप सेंगर को बद्दुआएं लगेंगी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 30 Jul 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
richa chadda speak on Unnao case Bjp Mla Kuldeep Singh
Richa - फोटो : Social Media

उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता रविवार को ट्रक हादसे का शिकार हो गई। पीड़िता कार में वकील महेंद्र, अपनी चाची और मौसी के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। हादसे में चाची और मौसी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पीड़िता और उसका वकील मौत से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। पीड़िता को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos
richa chadda speak on Unnao case Bjp Mla Kuldeep Singh
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की गाड़ी की ट्रक से हुई टक्कर के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्षी दल भाजपा को घेरने में लगे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
richa chadda speak on Unnao case Bjp Mla Kuldeep Singh
Richa Chadda

ऋचा चड्ढा ने आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि जब कानून और व्यवस्थाएं काम नहीं करती तो ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए। मुझे भी उनपर भरोसा है। इसलिए आप सभी आरोपी को बद्दुआएं दीजिए, क्योंकि ये लगेंगी जरूर..


 



 

richa chadda speak on Unnao case Bjp Mla Kuldeep Singh
उन्नाव कांड: ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि उन्नाव की बांगरमऊ सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगा सीएम आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाली युवती ने जून 2017 में माखी थाने में अगवा कर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
richa chadda speak on Unnao case Bjp Mla Kuldeep Singh
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण

माखी थाना पुलिस का कहना है कि इसमें गांव के बृजेश, शुभम सिंह और एक अन्य युवक को आरोपी बनाया गया। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन बाद तीनों को जमानत मिल गई। इसके बाद शुभम सिंह की मां शशि सिंह ने पीड़िता के पिता व चाचा के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने युवती के पिता व चाचा को जेल भेज दिया था। एसओ माखी अशोक सिंह ने बताया कि युवती के पिता का आरोप था कि यह कार्रवाई भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के इशारे पर हुई थी। आपको बताते चले कि 2017 में जेल में ही पीड़िता के पिता को पीटा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed