ऋचा चड्ढा भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो किसी न किसी बात पर अपनी राय रखती रहती हैं। ऋचा चड्ढा आए दिन मुखरता से अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए रखती हैं और यही कारण है सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी अभिनेत्री को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में हाल ही में ऋचा चड्ढा ने कान फिल्म फेस्टिवल पर छिड़ी बहस पर तंज कसा है, जो उन्हें एक बार फिर चर्चा में ले आई है।
Richa Chadha: कान फैशन वर्सेज फिल्म बहस में कूदीं ऋचा चड्ढा, मार्केटिंग के लिए बढ़िया जगह बताते हुए कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा बिखेरा जा रहा फैशन का जलवा फैंस को लुभा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि आखिर कान फिल्म फेस्टिवल एक फैशन इवेंट है या फिर फिल्मों का त्योहार। बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस पर अपनी राय रख रहे हैं और अब इनमें ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल हो गया है। ऋचा चड्ढा, जो अपने पति, अभिनेता अली फजल के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रही इस बहस को तौला कि क्या फैशन, इस प्रसिद्ध फेस्टिवल में फिल्मों पर भारी पड़ता है?
कान्स में रेड कार्पेट पर चलने वाले ज्यादा भारतीय कलाकार अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और फैशन लेबल का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'कान फैशन बनाम फिल्म' बहस तब छिड़ गई थी, जब अभिनेत्री और फिल्म निर्माता नंदिता दास ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'यह फिल्मों का त्योहार है, कपड़ों का नहीं।' इसके साथ ही 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी कान फिल्म फेस्टिवल को एक फैशन इवेंट में तब्दील किए जाने पर दुख व्यक्त किया था। अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने डिबेट पर अपने विचार साझा किए हैं।
Priyanka Chopra: 'उसे मेरा अंडरगार्मेंट देखना था', प्रियंका ने निर्देशक को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऋचा ने लिखा, 'सोशल मीडिया पर कान, फैशन, फिल्म आदि को लेकर काफी बातें हो रही हैं। लोग यहां आने के लिए उत्साहित हैं। मैंने देखा कि वे ब्रांड/डिजाइनर/अल्कोहल लेबल को धन्यवाद दे रहे हैं, जो उन प्रभावशाली लोगों को यहां ला रहे हैं। यह मार्केटिंग नंबर के लिए भी एक बढ़िया स्थान है? उन्हें रहने दें/ आप देखेंगे कि ज्यादातर लोग कहते हैं कि वे रेड कार्पेट पर चलेंगे, लेकिन फिल्म के बारे में नहीं बताएंगे। खैर, यह इसलिए क्योंकि वे यहां फिल्म के लिए नहीं हैं।'

ऋचा ने इसके बाद यह भी साझा किया कि कैसे उनकी फिल्म को दर्शकों से प्रशंसा मिली और सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। उन्होंने आगे कहा, 'यह कहने के बाद, क्या आप इतने भाग्यशाली हैं कि आपको ऐसी फिल्म में काम करने का मौका मिला जो फेस्टिवल ऑफ कान तक पहुंचती है...यह दुनिया का सबसे अच्छा अहसास है। आखिरकार यह एक फिल्म फेस्टिवल है, चाहे कोई कुछ भी कहे और एक कलाकार के रूप में, ग्रैंड पैलैस में सात मिनट लंबे स्टैंडिंग ओवेशन से बड़ी कोई खुशी और संतोष नहीं है ... यह अभिभूत कर देने वाला था।'
