ऋचा चड्ढा का नाम हिंदी सिनेमा की मंझी हुई कलाकारों में गिना जाता है। वह जिस भी किरदार को हाथ लगती हैं, उसमें जान डाल देती हैं। अभिनेत्री की यही काबिलियत उन्हें सबसे जुदा बनाती है, लेकिन एक और ऐसी चीज है जो उन्हें सुर्खियों में ले आती है। यह और कुछ नहीं बल्कि ऋचा का हर विषय पर मुखरता से बोलना है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऋचा ने बॉलीवुड के डायरेक्टर्स से अपील करते हुए बड़े बड़े स्टार्स पर तंज कसा है।
Richa Chadha: फ्लॉप फिल्मों को लेकर ऋचा चड्ढा ने निर्देशकों पर फेंका 'ट्रुथ बॉम्ब', बोलीं- ऐसा काम करो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा समसामयिक मुद्दों पर अपने मन की बात कहने के लिए जानी जाती हैं। जब पठान और तू झूठी मैं मक्कार जैसी कुछ फिल्मों को छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर शायद ही किसी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया हो। ऐसे समय पर ऋचा ने हाल ही में इस मामले पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखी। ऋचा कुछ कहें और वो सुर्खियों में न आए ऐसा नहीं हो सकता। ऋचा ने बॉक्स ऑफिस पर फेल हो रही फिल्मों के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर्स और एक्टर्स पर निशाना साधा है।
फिल्म निर्माताओं से अच्छे कलाकारों को कास्ट करने के लिए कहते हुए, ऋचा ने लिखा, 'प्रिय निर्देशकों, कृपया अच्छे अभिनेताओं को कास्ट करें। कम से कम आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ फिल्म बनाएंगे, जो आपकी लिखी हुई कहानी को ऊंचा उठा सके और अच्छा प्रदर्शन कर सके। आपके तथाकथित, जो भी हैं वे आपको कोई रास्ता दिखा पा रहे हैं। ऐसी फिल्म बनाएं जिस पर आप गर्व कर सकें, प्रोजेक्ट नहीं।'

Sudipto Sen: कौन हैं सुदीप्तो सेन जिन्होंने 'द केरल स्टोरी' बनाई? बिंदुओं में समझे करियर से लेकर सभी विवाद
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा की फिल्म 'फुकरे 3' रिलीज के लिए तैयार है। फुकरे फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में वह एक बार फिर भोली पंजाबन के रोल में दिखाई देंगी। ऋचा को आखिरी बार 2021 में आई फिल्म लाहौर कॉन्फिडेंशियल में देखा गया था।
Mimoh Chakraborty: डैडी को तो रहने-खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा, मेरा संघर्ष बस अच्छे किरदारों का ही है