बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ गया है। जिसके बाद से यह मामला और चर्चा में बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती मारिजुआना (गांजा) और कैनबिस (भांग) सहित अन्य ड्रग्स का सेवन करते थे। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने मारिजुआना और कैनबिस को ड्रग्स न बताकर भगवान भोले का प्रसाद बताया है।
मारिजुआना को ड्रग्स बताने पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, भोलेनाथ का प्रसाद बताकर इसके गिनवाए फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से के हैं। वह अक्सर कई मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। उन्होंने मारिजुआना को ड्रग्स बताने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और उसको भगवान भोले का प्रसाद बताया है। इतना ही नहीं ऋचा चड्ढा ने अपनी बात को रखने के लिए वेदों का जिक्र भी किया है। और कहा है कि यह महाशिवरात्रि और होली के मौके पर लीगल भी होता है।
मारिजुआना और कैनबिस की जानकारी देते हुए ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा,' कैनबिस (भांग) उन पांच पौधों में से एक है, जिसका अथर्ववेद में जिक्र है। भांग को भोलेनाथ का प्रसाद माना जाता है। शिवरात्रि और होली पर इसे लेना लीगल भी होता है। हमारे ग्रंथों में भांग के कई संदर्भ बताए गए हैं। इसका नाम 'इंडिका' का भी जिसका शाब्दिक अर्थ 'भारत से' है।'
The time when the world is waking up to the medicinal benefits of marijuana, we have boomers frothing at the mouth shouting DRUGS! 🙄 Please do some research, stop insulting this gift of Soma. Ignorant people do not have the right to insult our heritage or faith. https://t.co/7UgWpgQmab
अपने इस ट्वीट में ऋचा चड्ढा ने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है जिसमें वेद के पांच रहस्मय पौधों के बारे में बताया गया है। जिसमें में से एक कैनबिस का पौधा भी शामिल है। वहीं मारिजुआना (गांजा) के महत्व को बताते हुए ऋचा चड्ढा ने एक और ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने मारिजुआना (गांजा) की तारीफ की है और उसको ड्रग्स बताने वालों पर गुस्सा जाहिर किया है।
ऋचा चड्ढा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'जिस वक्त पूरी दुनिया मारिजुआना (गांजा) के औषधीय फायदे जान रही है तब हम इसे ड्रग्स बता रहे हैं। कृपया थोड़ी खोज करें, सोम के इस तोहफे की बेइज्जती करना बंद करें। जिन्हें कुछ पता नहीं उन्हें हमारे विरासत या विश्वास का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं।' सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा के यह दोनों ट्वीट खूब वायरल हो रहा हैं। यूजर उनके ट्वीट पर अपनी राय भी दे रहे हैं।
पढ़ें: 22 साल की उम्र में सैफ अली खान ने किया था एलएसडी ड्रग्स का सेवन, इस डर को भगाने के लिए किया था इस्तेमाल