{"_id":"5af48e044f1c1b86098b96cf","slug":"richa-chadha-threatens-to-get-raped-and-murdered-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋचा चड्ढा को मिली रेप और हत्या की धमकी, उठाया यह हथियार, दिया करारा जवाब ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋचा चड्ढा को मिली रेप और हत्या की धमकी, उठाया यह हथियार, दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
रिचा चड्ढा
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को ट्विटर पर जान से मारने और रेप करने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद से पूरे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है। ऋचा बॉलीवुड में उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
gh
आमतौर पर एक लड़की को ऐसी धमकी मिलने से उनका घबराना स्वाभाविक है लेकिन यहां ऋचा इन धमकियों से डरी नहीं बल्कि धमकी देने वाले को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उनके इस कदम की हर ओर चर्चा हो रही है और उनके समर्थन में कई लोग उतर आए हैं।
रिचा चड्ढा
ऋचा ने ट्वीट की धमकियों का स्क्रीन शॉट लेते हुए ट्विटर पर उसकी शिकायत कर इन पर लगाम लगाने की मुहिम छेड़ दी। कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर करते हुए ऋचा ने ट्वीट किया 'हेय ट्वीप्स, मैं टार्गेट किए जाने या फिर गाली दिए जाने की परवाह नहीं करती, देश में इतनी बेरोजगारी है अगर कोई 10 रुपए लेकर एक ट्वीट कर रहा है तो इसके लिए मैं उन्हें जज नहीं करने जा रही लेकिन रेप और हत्या की धमकी? कम ऑन ट्विटर इंडिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
d
ऋचा ने एक और ट्वीट किया 'प्रिय बेरोजगार, दस रुपए के ट्रोल, मैं आपको याद दिला दूं कि आप सब एक जैसे हैं और मेरे साथ ये करने की न सोचें। मैंने गाली देने वालों का ठेका नहीं लिया हुआ है। सभी गालियां गलत हैं और बेहद डरावनी भी।'
विज्ञापन
richa chadha
- फोटो : richa chadha
ऋचा चड्ढा के समर्थन में सबसे पहले एक्ट्रेस पूजा भट्ट सामने आईं। उन्होंने ट्वीट किया, 'तुम्हें इसकी शिकायत करनी चाहिए। ट्विटर को इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। वो ऐसे लोगों को खुला मंच नहीं दे सकते, जो लोगों को हत्या के लिए धमका रहे हैं और एक महिला को रेप की धमकी दे रहे हैं।' सिर्फ पूजा ही नहीं बल्कि स्वरा भास्कर, पुलकित सम्राट ने भी यहां ऋचा का समर्थन किया।
देखिए वीडियो-
देखिए वीडियो-
Stand for humanity. Stand for what's right.
A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on