फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फुकरे' की भोली पंजाबन बनेंगी केरल की मशहूर एडल्ट एक्ट्रेस, बोल्ड अंदाज से करेंगी हैरान

Sun, 15 Jul 2018 11:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadha will see in South adult actress Shakeela biopic
फिल्म 'मसान', 'फुकरे' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्दी ही अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से फैंस को हैरान करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर एडल्ट एक्ट्रेस की बायोपिक करने का फैसला किया है। यह बात जानने के बाद ऋचा चड्ढा के फैंस भी एक्साइडेट हो गए हैं। 
Richa Chadha will see in South adult actress Shakeela biopic
मीडिया में चल रही खबरों की मानें को ऋचा चड्ढा ने हाल ही में 90 के दशक की मशहूर केरल की एडल्ट एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक को साइन किया है। गौरतलब है कि शकीला की बायोपिक के लिए एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और स्वरा भास्कर के नाम की भी काफी चर्चा थी, लेकिन बायोपिक के निर्देशक इंद्रजीत लंकेश ने ऋचा चड्ढा के इसके लिए चुना है। 
Richa Chadha will see in South adult actress Shakeela biopic
वहीं शकीला की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर ऋचा चड्ढा काफी उत्साहित हैं। बायोपिक के लिए उन्होंने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि ऋचा चड्ढा शकीला की बायोपिक के लिए मलयालम भाषा भी सीख रही हैं। वहीं खबरों की मानें तो बायोपिक का नाम अभी तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले महीने तक फिल्म के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha will see in South adult actress Shakeela biopic
आपको बता दें कि शकीला 90 के दशक की साउथ की सबसे मशहूर एडल्ट स्टार थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम  और कन्नड जैसी भाषी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं ऋचा चड्ढा की अखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'दास देव' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed