{"_id":"6321dcae7f6ade03af070417","slug":"riddhima-kapoor-birthday-rishi-kapoor-daughter-got-lots-of-movies-offers-but-she-became-a-jewelry-designer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Riddhima Kapoor: छोटी उम्र में ही ऋषि कपूर की लाडली को मिले थे फिल्मों के ऑफर, ठुकराकर बनीं ज्वैलरी डिजाइनर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Riddhima Kapoor: छोटी उम्र में ही ऋषि कपूर की लाडली को मिले थे फिल्मों के ऑफर, ठुकराकर बनीं ज्वैलरी डिजाइनर
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी और अभिनेता रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। एक तरफ जहां उनकी चचेरी बहनें करिश्मा और करीना बॉलीवुड में मशहूर अदाकारा हैं तो वहीं रिद्धिमा कपूर एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर न बनाते हुए दूसरी लाइन चुन ली।
2 of 5
ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर
- फोटो : social media
रिद्धिमा कपूर साहनी का जन्म 15 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने लंदन में अमेरिकन इंटरकांटिनेंटल यूनिवर्सिटी से डिजाइनिंग और मार्केटिंग में स्नातक किया है। फिल्मी घराने से आने के बावजूद उन्होंने फिल्मों में करियर ना बनाकर फैशन डिजाइनर बनने का फैसला किया। हालांकि 16-17 साल की उम्र में ही उन्हें फिल्मों से कई ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने इन ऑफर्स के लिए हामी नहीं भरी।
3 of 5
रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से हटकर कुछ करना था, उन्हें ज्वैलरी डिजाइन के क्षेत्र में अपना अच्छा भविष्य दिखा और उन्होंने ये काम शुरू कर दिया। रिद्धिमा कपूर साहनी अपनी मां नीतू कपूर के काफी करीब हैं। वह अपने हर जन्मदिन पर दिवंगत पिता ऋषि कपूर को जरूर याद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिद्धिमा कपूर
- फोटो : instagram
रिद्धिमा आज एक सफल ज्वैलरी डिजाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। रिद्धिमा का 'आर ज्वैलरी' नाम का ब्रैंड है और वो अकेले ही करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। रिद्धिमा की डिजाइन ज्वैलरी बॉलीवुड सेलेब्स भी पहने दिख जाते हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। भरत एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रिद्धिमा कपूर
- फोटो : instagram
कुछ साल पहले रिद्धिमा के ज्वैलरी ब्रैंड पर प्लेगरिज्म का आरोप लगाया गया था। इसे लेकर डिजाइनर की ओर से माफी भी मांगी गई थी। माफी में रिद्धिमा ने इस बात पर जोर दिया था कि उनके यहां किसी भी तरह से प्लेजरिज्म को बढ़ावा नहीं दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।