करीब एक साल तक कैंसर की लड़ाई लड़ने के बाद दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा उनके बेहद करीब थीं। रिद्धिमा ने पिता के साथ की एक अनदेखी तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की अनदेखी तस्वीर आई सामने, क्यूट अंदाज में दिखीं रिद्धिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्रोबैक तस्वीर में ऋषि कपूर और रिद्धिमा के साथ नीतू कपूर भी है। ऋषि कपूर और नीतू कपूर कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं रिद्धिमा खेलने में व्यस्त हैं और उनका ध्यान कैमरे पर नहीं बल्कि खेलने में ही लगा हुआ है।
रिद्धिमा हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं। उनके एक प्रशंसक ने सवाल पूछा कि 'अभी नीतू मैम कैसी हैं? क्या वो ठीक हैं? आपको और मजबूती मिले।' इस पर रिद्धिमा ने बताया कि 'हम दोनों ही एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं और हम ठीक हैं।'
Happy Father’s Day papa ! I miss you love you always ! ❤️
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
बता दें कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त रिद्धिमा पहुंच नहीं पाई थीं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते वो बाद में दिल्ली से मुंबई सड़क के रास्ते पहुंची थीं। रिद्धिमा का ससुराल दिल्ली में है वो वहीं रहती हैं।
कुछ दिनों पहले रिद्धिमा ने ऋषि कपूर के साथ ये तस्वीर पोस्ट की थी। बचपन की इस तस्वीर में रिद्धिमा मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं रणबीर अपने पिता की गोद में बैठे हुए हैं। रिद्धिमा ने ये तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की। साथ ही लिखा- 'हम आपको याद करते हैं।'
नेपोटिज्म को लेकर ट्रोलिंग से बेफिक्र सलमान करते दिखे ये काम, आधी रात को साझा की तस्वीर