{"_id":"5f50c94a8ebc3e53327e57e8","slug":"rishi-kapoor-birthday-special-here-his-unseen-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishi Kapoor: ऋषि कपूर की बचपन की तस्वीरें, कभी लता मंगेशकर की गोद में तो कभी दिखा शरारती अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rishi Kapoor: ऋषि कपूर की बचपन की तस्वीरें, कभी लता मंगेशकर की गोद में तो कभी दिखा शरारती अंदाज
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 03 Sep 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
ऋषि कपूर की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : twitter@chintskap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऋषि कपूर आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो हमेशा प्रशंसकों के दिलों में रहेंगे। ऋषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ। प्यार से लोग उन्हें चिंटू बुलाते थे। ऋषि कपूर को अभिनय विरासत में मिली और उन्होंने इस कला को उतने ही सलीके से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर चलिए उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।
Trending Videos
2 of 7
लता मंगेशकर की गोद में ऋषि कपूर
- फोटो : twitter@chintskap
राज कपूर और कृष्णा कपूर के पांच बच्चे रणधीर कपूर, रितु नंदा, ऋषि कपूर, रीमा जैन और राजीव कपूर हुए। ऋषि कपूर की तरह ही रणधीर और राजीव भी बड़े पर्दे पर दिखाई दिए लेकिन वो उतने सफल नहीं रहे। दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ऋषि कपूर के दादा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
ऋषि कपूर
- फोटो : twitter@chintskap
ऋषि कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कैंपियन स्कूल से की। इसके बाद वो अजमेर के मेयो कॉलेज पढ़ने चले गए। घर पर शुरुआत से ही फिल्मी माहौल होने की वजह से वो बतौर बाल कलाकार ही फिल्मों में काम करने लगे।
4 of 7
प्राण के साथ ऋषि कपूर
- फोटो : twitter@chintskap
साल 1955 में आई राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के एक गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में ऋषि कपूर की एक झलक नजर आई थी। इसमें वो दो अन्य छोटे बच्चों के साथ बारिश में चलते हुए नजर आए। उस वक्त ऋषि कपूर की उम्र तीन साल थी।
विज्ञापन
5 of 7
मेरा नाम जोकर के प्रीमियर के वक्त ऋषि कपूर
- फोटो : twitter@chintskap
1970 में ऋषि कपूर ने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में अभिनय किया। इसमें उन्होंने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' से ऋषि कपूर मुख्य अभिनेता के तौर पर लॉन्च हुए। फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया थीं। 'बॉबी' एक जबरदस्त हिट साबित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X