फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: पहली ही फिल्म में डिंपल कपाड़िया को दिल दे बैठे थे ऋषि कपूर, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Mon, 04 Sep 2017 09:05 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
rishi kapoor birthday special story and unknown facts
ऋषि कपूर

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कहे जाने वाले ऋषि कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर का जादू आज भी उतना नहीं चल पाया जितना 80-90 के दशक में ऋषि का था। ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'बॉबी' जबरदस्त हिट हुई थी। ये डिंपल कपाड़िया की भी डेब्यू फिल्म थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

rishi kapoor birthday special story and unknown facts
rishi kapoor

जब ऋषि ने फिल्म बॉबी की थी तो वो डिंपल को पसंद करने लगे थे। वो डिंपल को प्रपोज भी करना चाहते थे। लेकिन ऐसा हो ना सका। उसी दौरान वो नीतू सिंह को डेट भी कर रहे थे। नीतू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषि बहुत ही स्ट्रिक्ट ब्वॉयफ्रेंड थे। वो उनको 8.30 के बाद काम करने से मना करते थे। नीतू की मां को उनका और ऋषि का साथ घूमना पसंद नहीं था। 

पढ़ें- परवीन बाबी की हमशक्ल थी ये एक्ट्रेस, अचानक ऐसे लापता हुईं कि आजतक कोई ढूंढ नहीं पाया

rishi kapoor birthday special story and unknown facts
ऋषि कपूर - फोटो : SELF

जब भी दोनों डेट पर जाते तो नीतू की मम्मी उनके कजिन को साथ भेजती थीं। कुछ समय बाद नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हो गए थे। दोनों की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। नीतू और ऋषि की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। 

पढ़ें- कभी सुपरस्टार रही इस हीरोइन की ऐसी हो गई थी हालत, आखिरी वक्त में किसी ने नहीं की थी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor birthday special story and unknown facts
rishi kapoor

फिल्म 'खेल-खेल में' के दौरान दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया था। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत फिल्म बॉबी से हुई थी। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए यह फिल्म बनाई थी। ‌फिल्म मेरा नाम जोकर फ्लॉप होने के बाद राज कपूर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। इस वजह से फिल्म के लिए वो किसी टॉप स्टार को साइन नहीं कर पाए थे।

पढ़ें- महमूद के बेटे लकी अली ने 25 साल छोटी मॉडल से की थी शादी, नहीं मिल पाई पिता जैसी सक्सेस

विज्ञापन
rishi kapoor birthday special story and unknown facts
rishi kapoor

नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म बॉबी में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। दरअसल, राज कपूर फिल्म में दो नए चेहरे चाहते थे। लेकिन नीतू पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। बाद में नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लगातार कई फिल्में कीं। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed