आज की पीढ़ी की नजरों में हिंदी फिल्मों के रोमांस किंग भले ही शाहरुख खान को माना जाता हो। लेकिन, असलियत तो यह है कि हिंदी सिनेमा में जब से अभिनेता ऋषि कपूर की एंट्री हुई तब से उन्होंने सबसे ज्यादा अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने लगातार चार दशकों की नंबर वन अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया और अपने आपको साबित किया हिंदी सिनेमा का असली रोमांस किंग। आज हम आपको बताते हैं कि ऋषि कपूर ने कौन कौन सी अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाई।
इन मशहूर हीरोइनों के साथ बनी ऋषि की रोमांटिक जोड़ी, दीपिका की फिल्म भी थी कतार में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिंपल कपाड़िया
फिल्म: बॉबी (1973)
ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत डिंपल कपाड़िया के साथ इसी फिल्म से की। हालांकि वह इससे पहले भी बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में नजर आ चुके थे। और वह अपने शानदार अभिनय के लिए एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुके थे। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया मात्र 16 साल की थीं। उन्होंने भी इसी फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की। यहां से शुरू हुआ ऋषि कपूर का हिंदी फिल्मों की टॉप हीरोइनों के साथ रोमांस करने का सिलसिला।
मौसमी चटर्जी
फिल्म: जहरीला इंसान (1974)
इस फिल्म में ऋषि कपूर मात्र एक फिल्म ही पुराने थे, जबकि मौसमी चटर्जी उनसे पहले कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। जिस समय ऋषि कपूर ने मौसमी के साथ काम किया उस वक्त वह हिंदी फिल्मों में अपना नाम कमा चुकी थीं। ऋषि कपूर की मौसमी के साथ यह पहली फिल्म थी। लेकिन, उसके बाद भी वह फूल खिले हैं गुलशन गुलशन, दो प्रेमी, आन और शान जैसी फिल्मों में साथ नजर आए।
नीतू सिंह
फिल्म: खेल खेल में (1975)
ऋषि कपूर की जिंदगी में जल्द ही वह मौका भी आ गया जब उन्हें वह अभिनेत्री मिली जो आगे चलकर उनकी अर्धांगिनी भी बनी। हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत के दो साल बाद ही ऋषि को नीतू सिंह के साथ काम करने का मौका मिला। यह फिल्म पहली जरूर थी लेकिन आखरी नहीं थी। इसके बाद भी ऋषि और नीतू दोनों एक साथ दो दूनी चार, बेशरम, लव आज कल, कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी जैसी फिल्मों में साथ नजर आए।
सुलक्षणा पंडित
फिल्म: राजा (1975)
सुलक्षणा पंडित ने इसी साल फिल्म 'उलझन' से अपने करियर की शुरुआत की। उनके करियर की यह तीसरी ही फिल्म थी जिसमें उन्हें ऋषि कपूर के साथ रोमांस करते हुए देखा गया। ये दोनों इस फिल्म के बाद फिर किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। वैसे भी सुलक्षणा का करियर फिल्मों में बहुत छोटा रहा। क्योंकि उनकी फिल्मों को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई।

कमेंट
कमेंट X