फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#KabTakNirbhaya: ऋषि कपूर ने किया फांसी देने का समर्थन, बोले- इसे रोकना होगा

Mon, 02 Dec 2019 02:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 02 Dec 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Demanding capital punishment for the rapists in Hyderabad Vet Case
rishi kapoor

तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या की घटना झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इस घटना पर लगातार अपना गुस्सा जता रहे हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान, वरुण धवन जैसे बड़े स्टार्स अरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर चुके हैं। अब अभिनेता ऋषि कपूर ने अरोपियों को फांसी देने का समर्थन किया है।

Rishi Kapoor Demanding capital punishment for the rapists in Hyderabad Vet Case
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, 'मैं दुष्कर्म करने वालों के लिए मृत्युदंड का समर्थन करता हूं! इसे रोकना होगा!' इस ट्वीट के साथ ऋषि कपूर ने एक पोस्ट भी शेयर की है जिसमें लिखा है, 'मनुष्य जीवित हैं, लेकिन मानवता के बारे में क्या है? एक और घटना, एक और निर्दोष, उसकी गलती क्या थी? संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया, फिर ऐसा भेदभाव क्यों? इसने सभी को हिला कर रख दिया।'
 




 

Rishi Kapoor Demanding capital punishment for the rapists in Hyderabad Vet Case
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए सलमान खान ने लिखा- 'ये मानव के भेष में शैतान हैं। इन निर्दोष महिलाओं को दर्द, यातना और मौत देने वाले इन शैतानों का मिलकर खात्मा करना होगा जो हमारे बीच रह रहे हैं। बेटी बचाओ सिर्फ एक अभियान नहीं है। यह इन राक्षसों को यह बताने का समय है कि हम सभी साथ खड़े हैं। उसकी आत्मा को शांति मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Demanding capital punishment for the rapists in Hyderabad Vet Case
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा- 'चाहें हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक हों, या फिर तमिलनाडु की रोजा, या फिर रांची की लॉ छात्रा हों जिनका सामूहिक दुष्कर्म हुआ, एक समाज के तौर पर हम विफल हो चुके हैं। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म को सात साल हो चुके हैं, मगर हमारी नैतिकता टुकड़ों में बंटती जा रही है। हमें सख्त से सख्त कानून की जरुरत है। ये सब जल्द खत्म होना चाहिए।' वहीं टीवी शो क्राइम पेट्रोल के होस्ट करने वाले कलाकार अनूप सोनी ने ट्विटर पर लिखा-'हम ने फिर बेटी, बहन और दोस्त को खो दिया। जब तक सजा सख्त से सख्त नहीं होगी, हम नहीं सुधरेंगे।'

विज्ञापन
Rishi Kapoor Demanding capital punishment for the rapists in Hyderabad Vet Case
varun dhawan - फोटो : social media

वरुण धवन ने लिखा- पूरे देश को बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एक साथ आने की जरुरत है। ऐसा क्यों हो रहा है कि लड़कियों को आसानी से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ये दुष्ट कानून से क्यों नहीं डरते?

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वार' देखकर दीपिका पादुकोण ने कही ये बात, वायरल हो गया ट्वीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed