फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाज के दौरान ऋषि कपूर की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका-आमिर के बाद इस एक्टर से मिले

Sat, 27 Apr 2019 03:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Apr 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor meets manish paul in new york
rishi kapoor, manish paul - फोटो : social media

एक्टर ऋषि कपूर पिछले कुछ महीनों से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। ऋषि कपूर के स्वास्थ्य की जानकारी अक्सर नीतू कपूर सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने समय-समय पर रणबीर कपूर और बॉलीवुड के दूसरे सेलिब्रिटीज जाते रहते हैं। हाल ही में आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान और अनुपम खेर ने ऋषि कपूर से मुलाकात की थी।  अब ऋषि कपूर की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वो एंजॉय करते दिख रहे हैं। 

rishi kapoor meets manish paul in new york
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
एक्टर और कॉमेडियन मनीष पॉल ने न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मुलाकात की। तस्वीर शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा कि 'शुक्रिया मॉय गुड मैन, मनीष पॉल। आपके उन सभी प्रोजेक्ट्स की सफलता की कामना करता हूं, जो आपने मुझे बताए।'

 
rishi kapoor meets manish paul in new york
Rishi Kapoor - फोटो : Instagram

ऋषि कपूर के फैंस उनके जल्द वापस लौटने की कामना कर रहे हैं। पिछले दिनों रणबीर कपूर पिता से मिलकर न्यूयॉर्क से वापस लौटे हैं, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। खबरों के मुताबिक, ऋषि कपूर की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor meets manish paul in new york
aamir khan and rishi kapoor - फोटो : instagram

एक अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर कपूर ने कहा- 'जब भी मैं उनसे बात करता हूं वह केवल फिल्मों की बात करते हैं। वह फिल्म में लोगों की परफॉर्मेंस और उसका रिस्पॉन्स कैसा मिल रहा है उसके बारे में पूछते रहते हैं। वह मुझसे यह भी कहते हैं कि तुम इस सीन में क्या कर रहो? आजकल उनके मन में असुरक्षा की भावना आ गई है। वह अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि जब मैं ठीक होकर वापस आऊंगा तो क्या मुझे फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिलेगा? क्या लोग फिल्म्स ऑफर करेंगे? क्या फिर से फिल्मों में एक्टिंग कर पाऊंगा?'

विज्ञापन
rishi kapoor meets manish paul in new york
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

ऋषि कपूर की बीमारी का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन तबीयत ठीक न होने की जानकारी मिलते ही वह अपना इलाज करवाने विदेश चले गए थे। ऋषि कपूर आखिरी बार मुल्क फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और आशुतोष राणा भी थे। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed