फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू-मुस्लिम 'मुल्क' के आगे ढीला पड़ा इरफान खान का 'कारवां','फन्ने खां' का तो अता-पता ही नहीं

Tue, 07 Aug 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Mulk film beats Irrfan Khan Karwaan and Anil Kapoor Fanney Kha film
Mulk and karwaan
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज फिल्म 'मुल्क', कारवां और फन्ने खां की। इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा। साथ ही बताएंगे कि रिलीज के तीन दिन तक कौन सी फिल्म कितना कमाने में कामयाब रही। 
Rishi Kapoor Mulk film beats Irrfan Khan Karwaan and Anil Kapoor Fanney Kha film
Karwaan
सबसे पहले बात करते हैं इरफान खान की फिल्म 'कारवां' की। 'कारवां' फिल्म एक खूबसूरत सफर की कहानी है। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा दो एक्टर्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके नाम मलयालम एक्टर दलकीर सलमान और मिथिला पालकर हैं। 'कारवां' फिल्म ने शुक्रवार को 2.75 करोड़, शनिवार को 2.81 करोड़ और रविवार को 3.70 करोड़ की कमाई की। यानी कि अब तक यह फिल्म 8.10 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जो कि इरफान खान जैसे दिग्गज एक्टर के कद को देखते हुए काफी कम है। 
 

 
Rishi Kapoor Mulk film beats Irrfan Khan Karwaan and Anil Kapoor Fanney Kha film
mulk
अब बात करते हैं ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' की। मुल्क फिल्म में ऋषि कपूर और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में है। 'मुल्क' दरअसल एक मुस्लिम परिवार की कहानी है, जिसमें डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बारीकी से ख्याल रखा है कि हिंदू मुसलमान जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी इस फिल्म में विवाद खड़ा न हो जाए। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को 2.81 करोड़, शनिवार को 3.67 करोड़ और रविवार को 3.67 करोड़ की कमाई की। 'मुल्क' का कलेक्शन अब तक का 8.16 करोड़ रहा। भले ही इस फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा लेकिन रिलीज दोनों फिल्मों 'फन्ने खां' और 'कारवां' से अधिक जरूर है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Mulk film beats Irrfan Khan Karwaan and Anil Kapoor Fanney Kha film
Fanney Khan
ऐश्वर्या और अनिल कपूर की फिल्म 'फन्ने खां' भी इस हफ्ते कमाई के मामले में पीछे रह गई। शुक्रवार को 2.15 करोड़, शनिवार को 2.50 करोड़ और तीसरे दिन भी करीब 2 करोड़ तक की कमाई की। यानि कि अब तक इस फिल्म का कलेक्शन 6.65 करोड़ रहा। इन तीनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना तो साफ है कि ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' कुछ अंकों से इरफान की 'कारवां' से बाजी मार ले गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed