फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे आमिर खान, नीतू कपूर ने लिखा- 'वो सच्चे सुपरस्टार हैं'

Thu, 21 Feb 2019 02:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 21 Feb 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor new picture with aamir khan wife neetu kapoor share
aamir khan and rishi kapoor - फोटो : instagram

एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर भी वहां पर हैं हालांकि काम के सिलसिले में रणबीर वहां लगातार नहीं रुक पाते हैं लेकिन जैसे ही उन्हें वक्त मिलता है वो परिवार के पास पहुंच जाते हैं। 

rishi kapoor new picture with aamir khan wife neetu kapoor share
Rishi Kapoor - फोटो : Instagram

न्यूयॉर्क से ऋषि कपूर की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। चाहे न्यू ईयर का मौका हो या फैमिली में किसी का बर्थडे, नीतू कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की एक नई तस्वीर शेयर की है।

rishi kapoor new picture with aamir khan wife neetu kapoor share
rishi kapoor

तस्वीर शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'आप किसी के साथ कितना समय बिताते हैं मायने नहीं रखता। मायने यह रखता है कि आप उस समय में कितना कुछ दे पाते हैं। आमिर ने हमें प्यार, सम्मान और खुशी के ढेर सारे मौके दिए। वे सच्चे सुपरस्टार हैं।' तस्वीर में ऋषि कपूर आमिर को गले रखा रखा है वहीं नीतू कपूर पीछे खड़ी दिख रही हैं।

View this post on Instagram

It’s not how many hours one spends with a person it’s how much u give in that time !!! Aamir gave so much n more Love Respect Warmth Laughter !! He is a true superstar ❤️💕🤗

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor new picture with aamir khan wife neetu kapoor share
rishi kapoor

केवल आमिर खान ही नहीं अभी तक ऋषि कपूर से मिलने प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, अनुपम खेर, शाहरुख खान और गौरी खान ने मुलाकात की है। इससे पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ऋषि कपूर ने यह बात बताई। ऋषि कपूर ने कहा- 'मेरा इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। भगवान की कृपा से मैं जल्दी लौटूंगा। यह एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है। इसके लिए सब्र रखना पड़ेगा लेकिन मैं इसमें माहिर नहीं हूं। इस वक्त फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहा हूं। बस आराम कर रहा हूं और अपने आपको रिफ्रेश करना चाहता हूं।'

विज्ञापन
rishi kapoor new picture with aamir khan wife neetu kapoor share
Rishi Kapoor - फोटो : Instagram

ऋषि कपूर ने परिवार के साथ नए साल का जश्न भी न्यूयॉर्क में मनाया था। रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में कपूर खानदान के अलावा आलिया भी मस्ती करती हुई दिखाई दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed