सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर के निधन पर सोशल मीडिया फैंस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, यूजर्स बोले- 'आप सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Apr 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death News in Hindi: Rishi Kapoor passes away Fans Gives condolence
ऋषि कपूर की मृत्यु - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर के बेटे और अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Death) का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। बीती रात उन्हें खराब स्वास्थ्य की वजह से मुंबई के Sir H. N. Reliance Foundation अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।



Trending Videos
Rishi Kapoor Death News in Hindi: Rishi Kapoor passes away Fans Gives condolence
Rishi Kapoor - फोटो : socail media

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यूजर्स ट्वीट कर अपने संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death News in Hindi: Rishi Kapoor passes away Fans Gives condolence
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : instagram

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- 'हे भगवान सुबह-सुबह ये कैसी खबर दे दी। ऋषि सर मैं आखिरी सांस तक आपको याद रखूंगा...' एक यूजर ने लिखा- आज के दिन की शुरुआत इस दुखद खबर के साथ हुई, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।
 

Rishi Kapoor Death News in Hindi: Rishi Kapoor passes away Fans Gives condolence
ऋषि कपूर - फोटो : instagram

एक यूजर ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि आप हमारे बीच नहीं रहे। हमने एक बेहतरीन अभिनेता खो दिया। बता दें कि ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इस बीमारी के इलाज के लिए वह विदेश भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे।
 


 
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death News in Hindi: Rishi Kapoor passes away Fans Gives condolence
ऋषि कपूर

एक अन्य यूजर ने लिखा- दुख की बात है कि आपने हमें इतनी जल्दी छोड़ दिया! एक दिन पहले #IrrfanKhan और आज #RishiKapoor की निधन की खबर .. बेहद दुखद। एक ने लिखा- ये कैसा साल है पहले इरफान खान और अभी Rishi Kapoor का निधन। ये हो क्या रहा है। बेहद दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इस पीढ़ी के लिए अप्रैल 2020 हमेशा एक त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा। कोरोना, लॉकडाउन और ऊपर से फिल्म जगत के 2 बेहतरीन नगीनों का जाना। #RishiKapoor 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed