फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर ने शेयर किया रॉयल वेडिंग का ये खास Video, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 22 May 2018 08:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Rishi kapoor posted Dubbed version video of royal wedding ceremony
rishi kapoor
ऋषि कपूर बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। अक्सर ट्वीट कर विवादों को हवा देने वाले ऋषि कपूर ने हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी।
Rishi kapoor posted Dubbed version video of royal wedding ceremony
Royal Wedding
दरअसल पिछले कुछ दिनों से अगर किसी की चर्चा है तो वो है रॉयल वेंडिग की। प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी। इस शाही शादी में भारत से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को बुलाया गया था। अब ऋषि कपूर ने इस शाही शादी से जुड़ा एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rishi kapoor posted Dubbed version video of royal wedding ceremony
Prince Harry - फोटो : Twitter
ऋषि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये प्रिंस हैरी और मेगन की शादी का हिंदी वर्जन है। जो सिर्फ इंडिया में रिलीज हुआ है। इस वीडियो पर हिंदी फिल्म के डायलॉग्स को डब किया गया है, जिसकी वजह से यह विडियो काफी मजेदार लग रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi kapoor posted Dubbed version video of royal wedding ceremony
Meghan Markle and Prince Harry
इस वीडियो में हैरी और मेगन ऋषि कपूर के पिता राज कपूर की फिल्म जिस देश में गंगा बहती है का एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर भी इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। यह वीडियो आप यहां देख सकते हैं।



 
विज्ञापन
Rishi kapoor posted Dubbed version video of royal wedding ceremony
amitabh rishi
इस वीडियो को खूब शेयर और लाइक किया जा रहा है। हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म 102 नॉट आउट रिलीज हुई है। इसमें वह अमिताभ के बेटे के रोल में हैं। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed