सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए ऋषि कपूर, दिल्ली के प्रदूषण की वजह से हो गए थे बीमार

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 04 Feb 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Reveals on Twitter Why He Was Hospitalised And Now He is Back to his Mumbai Home
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा के अनुभवी अभिनेता चिंटू जी यानी ऋषि कपूर फिर से अपनी बीमारी को मात देकर घर लौट आए हैं, और उन्होंने यह खुशखबरी अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर साझा की है।

Trending Videos
Rishi Kapoor Reveals on Twitter Why He Was Hospitalised And Now He is Back to his Mumbai Home
rishi kapoor - फोटो : social media

अपने चिर परिचित अंदाज में ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर बीमारी के बारे में बताते हुए लिखा, 'प्रिय परिवार, दोस्तों, दुश्मनों और अनुयायियों। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में आपकी सारी चिंता से अभिभूत हूं, और मैं आपका धन्यवाद करता हूं। मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं, इसलिए प्रदूषण और मेरे शरीर में न्यूट्रोफिल की गिनती कम हो जाने के कारण मुझे एक संक्रमण ने पकड़ लिया। यही कारण था कि मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Reveals on Twitter Why He Was Hospitalised And Now He is Back to his Mumbai Home
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Social Media

उन्होंने आगे अपने ट्वीट में लिखा, 'पिछले कुछ समय से मैं हल्के बुखार से लड़ रहा था। जब डॉक्टर ने मेरी जांच की तो यह निमोनिया निकला, और उन्होंने इसका इलाज फौरन चालू कर दिया। मुझे लेकर बाजार में फैली मैं उन सभी अफवाहों को दरकिनार करता हूं, जो आपको अब तक मनोरंजित करती रहीं। मैं अब ठीक हूं, और मुंबई में अपने घर पर हूं।'
 

Rishi Kapoor Reveals on Twitter Why He Was Hospitalised And Now He is Back to his Mumbai Home
Rishi Kapoor, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : Instagram

बता दें कि हाल ही में ऋषि कपूर को खराब स्वास्थ्य के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी खराब हालत की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रणबीर कपूर और रणबीर की कथित प्रेमिका आलिया भट्ट दिल्ली में ऋषि कपूर का ख्याल रखने के लिए पहुंच गए। बीते रविवार को ऋषि ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा था कि उनको एक संक्रमण हुआ है, जिसका इलाज डॉक्टर कर रहे हैं। कुछ बहुत बड़ा नहीं है, मैं ठीक हूं। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के प्रदूषण की वजह से हुआ है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: विशाल के बाद अब ये कंटेस्टेंट हो सकती हैं बेघर, देर रात निकाला जाएगा बाहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed