सब्सक्राइब करें

सूरज पंचोली की 'हवा सिंह' का फर्स्ट लुक रिलीज, सलमान ने पोस्टर शेयर कर कह दी ये बड़ी बात

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 04 Feb 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Hawa Singh First Look Introduced by Salman Khan of Sooraj Pancholi As A Legendary Boxer
सलमान खान और हवा सिंह का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा सूरज पंचोली की अगली फिल्म 'हवा सिंह' का पहला पोस्टर शेयर किया है। 'हवा सिंह' देश-दुनिया के प्रसिद्द बॉक्सर हवा सिंह की बायॉपिक है और इस बायॉपिक में सूरज पंचोली 'हवा सिंह' का किरदार निभा रहे हैं। 'हवा सिंह' को फादर ऑफ इंडियन बॉक्सिंग के नाम से भी जाना जाता है। 

Trending Videos
Hawa Singh First Look Introduced by Salman Khan of Sooraj Pancholi As A Legendary Boxer
हवा सिंह का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'हवा सिंह' के सामने आए इस पोस्टर में सूरज का यह लुक बेहद आकर्षित करने वाला है। पोस्टर में सूरज का चेहरा दूध के ग्लास से ढका हुआ है, सूरज लंगोट पहने हुए हैं और उनके बगल में ही बॉक्सिंग ग्लव्स हैं। बॉलीवुड में पिछले कई सालों में कई जाने-माने खिलाड़ियों की बायॉपिक बनाई गई हैं और अब इस कड़ी में 'हवा सिंह' की कहानी भी शामिल हो गई है। 'हवा सिंह' की बायॉपिक इसी साल रिलीज़ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hawa Singh First Look Introduced by Salman Khan of Sooraj Pancholi As A Legendary Boxer
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सलमान ने 'हवा सिंह' में सूरज के इस लुक को शेयर करते हुए अपने अंदाज में लिखा है, 'हवा से बातें करेगा सिंह।' याद दिला दें कि सलमान खान ने ही सूरज को बॉलीवुड में अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'हीरो' से लॉन्च किया था। बीते साल के अंत में सूरज की फिल्म 'सेटलाइट शंकर' भी रिलीज़ हुई थी। 
 

Hawa Singh First Look Introduced by Salman Khan of Sooraj Pancholi As A Legendary Boxer
हवा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'हवा सिंह' बायोपिक का निर्देशन प्रकाश नांबियार कर रहे हैं और इस फिल्म को सैम एस फर्नांडिस और कमलेश सिंह कुशवहा प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'हवा सिंह' की इस पहली झलक में सूरज पंचोली का अंदाज बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। यह पहला मौका है जब सूरज किसी बायोपिक में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर देखकर यह भी पता चलता है कि सूरज ने 'हवा सिंह' के किरदार के लिए अपनी बॉडी बनाई है। उन्होंने हवा सिंह को पर्दे पर उतारने के लिए जमकर मेहनत की है।

विज्ञापन
Hawa Singh First Look Introduced by Salman Khan of Sooraj Pancholi As A Legendary Boxer
हवा सिंह और हवा सिंह का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'हवा सिंह' बायोपिक के बारे में बात करते हुए निर्देशक प्रकाश बताते हैं, 'हवा सिंह की कहानी प्रेरणादायी है, यह एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो एक छोटे से गांव का है। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर कुछ ही सालों में पहले राज्य, फिर देश और बाद में दुनियाभर का  चाहता बॉक्सर बन जाता है।' 'हवा सिंह' के रोल में सूरज को कास्ट करने के बारे में प्रकाश कहते हैं, 'फिल्म की कहानी सुनाते हुए सूरज की तल्लीनता और बाद में वर्कशॉप और तैयारी के दौरान सूरज की ईमानदारी से की जा रही कड़ी मेहनत ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। सूरज में मुझे हवा सिंह के किरदार को लेकर एक अच्छी समझ दिखाई देती है और वह किरदार में बिल्कुल फिट बैठते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed