बॉलीवुड के चिंटू यानी की ऋषि कपूर हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है। ऋषि एक बार फिर से लाइमलाइट में है लेकिन इस बार वजह उनकी कई साल पुरानी फिल्म है।
22 साल पुरानी इस फिल्म पर ऋषि कपूर ने खोला बड़ा राज, तुरंत माधुरी ने दिया ऐसा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है। उनकी इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म प्रेमग्रंथ है। 'प्रेमग्रंथ' फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर ऋषि कपूर ने ट्वीट किया है - 'प्रेमग्रंथ साल 1994 में साउथ अफ्रीका में रंगभेद खत्म होने के तुरंत बाद रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी।' इस ट्वीट के साथ ही ऋषि कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया।
ऋषि कपूर ने आगे लिखा - मुझे नहीं पता था कि यह डॉक्यूमेंट्री अभी भी मौजूद है जिसे गाने की मेकिंग के दौरान बनाया गया था।' बता दें कि ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद माधुरी दीक्षित खुद को रोक नहीं सकी। माधुरी ने जवाब देते हुए लिखा - 'इसे देखकर बहुत अच्छा लगा पुरानी यादें ताजा हो गईं।'
https://t.co/vdf1FRsKNv
“Prem Granth@. First Hindi film to be shot in South Africa just after arpatheid was abolished in 1994. Never knew this documentary existed during the making of the film. Enjoy! @MadhuriDixit
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 8, 2018
ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में साहिबान, याराना और प्रेमग्रंथ शामिल है। 'प्रेमग्रंथ' फिल्म को राजीव कपूर ने डायरेक्ट किया था जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी लीड रोल में थे।