बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी देखने से पहले ही इस दुनिया से चले गए। ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर की शादी नहीं देख पाए। जब वो न्यूयॉर्क से इलाज कराकर लौटे थे तब ऐसा कहा गया था कि इस साल के आखिर तक रणबीर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऋषि कपूर ने एक बार ट्वीट कर रणबीर की शादी की इच्छा भी जताई थी।
जब ऋषि कपूर ने रणबीर को दी थी इस करीबी संग शादी की सलाह, आलिया नहीं जानें कौन है वो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय से रणबीर-आलिया अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। बीते दिनों आलिया जिस तरह कपूर परिवार के साथ हर पल साथ दिखीं उसके बाद उनकी बॉन्डिंग साफ झलकती है। चाहे दुख की खड़ी में नीतू कपूर को संभालना हो या रिद्धिमा को वीडियो कॉलिंग के जरिए ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन कराना हो, आलिया हमेशा मौजूद रहीं। ऐसे में आपको याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले ऋषि कपूर ने एक ट्वीट कर रणबीर को शादी की सलाह तो दी लेकिन वो आलिया नहीं थीं।
दरअसल साल 2018 में ऋषि कपूर ने रणबीर और अयान मुखर्जी की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी साथ में बैठे हुए दिख रहे हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं। तस्वीर के साथ ऋषि कपूर ने लिखा था- 'बेस्ट फ्रेंड्स, कैसा रहे अगर तुम दोनों अब शादी कर लो।' हालांकि ऋषि कपूर का ये ट्वीट मजाकिया था।
Best friends!How about you both getting married now? High time! pic.twitter.com/DnWEmN8nI7
दरअसल, रणबीर और अयान बचपन के दोस्त हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता रहा है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेकअप सिड' में रणबीर नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी अयान निर्देशित कर रहे हैं। दोनों की दोस्ती को देखते हुए ही ऋषि कपूर ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया था, जिसे उस वक्त भी फैंस ने काफी पसंद किया था और अब ये ट्वीट फिर से वायरल हो रहा है तो एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स ऋषि के मजाकिया अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। जिससे दुनियाभर में मौजूद उनके लाखों चाहने वालों का दिल टूट गया। बता दें कि करीब डेढ़ साल तक वो कैंसर से लड़ते रहे थे। ऋषि कपूर इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। उनकी हालत में सुधार था जिसके बाद वो वापस मुंबई लौट आए थे। यही नहीं उन्होंने कुछ फिल्में भी साइन की थीं जो अब अधूरी रह गईं।
फिल्म तलवार के इस कंपाउंडर का आज है हैप्पी बर्थडे, इरफान के साथ बिताए लम्हे यादगार

कमेंट
कमेंट X