बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में हैं। बीते साल खबरें सुनने को आईं थीं कि वह किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी हैं। नीतू सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर कर फैंस को उनकी तबीयत के बारे में बताती रहती हैं। हालांकि ऋषि कपूर खुद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
बीमारी से जूझ रहे ऋषि कपूर ने BJP नेता के लिए किया ट्वीट, लगा प्रचार करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में चल रहे चुनावी माहौल से ऋषि बेखबर नहीं हैं। उन्होंने एक बीजेपी नेता के समर्थन में ट्वीट किया है। ऋषि ने बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा के पक्ष में ट्वीट करते हुए लिखा है- आने वाले चुनावों के लिए अपने मित्र संबित पात्रा की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।
This is to wish and bless my friend Sambit Patra all the best and success in the coming elections!
ऋषि कपूर के ट्वीट का जवाब देते हुए संबित पात्रा ने लिखा है- श्री ऋषि कपूर जी आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। जय जगन्नाथ। हालांकि यूजर्स ने इस बात के लिए ऋषि कपूर को निशाने पर ले लिया। कई लोगों ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा- बिना ग्राउंट रियलिटी जाने इस तरह का प्रचार करना ठीक नहीं है।
एक्टर का यह ट्वीट कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया तो कई ने इसे सपोर्ट किया है। वहीं, कुछ फैंस ने उनकी सेहत के लिए दुआ की है। बता दें अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद ही ये जानकारी दी थी कि वो न्यूयॉर्क इलाज कराने के लिए जा रहे हैं। तब से वह न्यूयॉर्क में ही हैं। हालांकि कई फिल्मी सितारे उनसे समय समय पर मिलते रहते हैं।