बॉलीवुड में 70-80 के दशक की मशहूर अदाकारा और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। ‘दो कलियां’, ‘खेल खेल में’, ‘कभी कभी’ और ‘दूसरा आदमी’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री नीतू की खूबसूरती में आज भी तनिक अंतर नहीं पड़ा है। हालांकि, ऋषि कपूर के जाने के बाद वे अकेली जरूर हो गई हैं। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी साझा किया था। लेकिन बेटे रणबीर कपूर और परिवार व इंडस्ट्री के अन्य खुशमिजाज लोगों के कारण वे भी अपनी जिंदगी अच्छी यादों को लेकर जी रही हैं।
इस अंदाज में नजर आईं नीतू कपूर, वीडियो शेयर कर कहा- वही करो जिससे खुशी मिलती हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनका अंदाज देखते ही बन रहा है। वह लाल और काले-नीले मल्टी कलर का सूट पहने हुई हैं, जिसपर भारी वर्क किया गया है। अभिनेत्री ने अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो शूट करवाया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसको देखकर एक बार फिर से फैंस को पुरानी नीतू की याद आ गई। एक फैन ने तो ये तक लिख डाला कि मैम आप खुद नहीं जानतीं कि आप कितनी खूबसूरत हैं।
नीतू कपूर ने वीडिया पर एक संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा ‘बस वो करें जो आपको खुशी देता है। हर दिन एक तोहफा है। इसलिए इसे सर्वोत्तम बनाएं।’ नीतू कपूर ने हाई हील्स पहनी हुई हैं और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लिए 80 के दशक वाले स्टाइल में दुपट्टा लहरा रही हैं। कैमरे के आगे वह खुद को बेहद कॉन्फिडेंट महसूस कर ही हैं।
बता दें कि नीतू कपूर ने ये शूट सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के लिए करवाया था। एक विशेष एपिसोड में वह वहां गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। शो के बीच नीतू के पति ऋषि कपूर के लिए उनके दोस्त और उस जमाने के सितारों ने प्यार भरा संदेश भेजा था, जिसे देखकर वे बेहद भावुक हो गईं।
नीतू कपूर पुराने दिनों को याद कर काफी इमोशनल हो गईं। खासकर जब जितेंद्र और राकेश रोशन ने ऋषि कपूर की याद में अपनी बातें रखीं तो उनकी पत्नी नीतू की आंखों में आंसू आ गए। बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद पिछले साल 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र निधन हो गया था। नीतू कपूर ने बेहद दुखी होकर अभिनेता के लिए अलविदा नोट पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था ‘हमारी कहानी अंत हुआ।’