{"_id":"5d8c55de8ebc3e93ab3b8077","slug":"rishi-kapoor-wishes-to-dev-anand-on-his-97th-birth-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर की देव आनंद के साथ ऐसी थी बॉन्डिंग, जन्मदिन पर शेयर किया 46 साल पुराना किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर की देव आनंद के साथ ऐसी थी बॉन्डिंग, जन्मदिन पर शेयर किया 46 साल पुराना किस्सा
Thu, 26 Sep 2019 11:39 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
rishi kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सिनेमा के लेजेंड रहे देव आनंद की आज 97वीं वर्षगांठ है । इस मौके पर ऋषि कपूर ने उन्हें याद किया । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ऋषि ने देव आनंद के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं । साथ ही टि्वटर पर उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा । इस पोस्ट में उन्होंने देव साहब से जुड़ा एक किस्सा भी बताया ।
rishi kapoor
- फोटो : social media
ऋषि लिखते हैं, 'सदाबहार सितारे देव आनंद साहब को उनके 97वें जन्मदिन पर मेरा सलाम । उनके जैसा स्टाइल आइकन और दिल से हमेशा जवां रहने वाला इंसान आज तक नहीं देखा । 1973 में मेरी पहली फिल्म 'बॉबी' रिलीज होने के बाद वो मुझे स्टारडस्ट मैगजीन की पार्टी में मिले थे । उन्होंने वहां मुझसे कहा था, 'हम जैसे नौजवानों को साथ में फिल्म करनी चाहिए । उनका आत्मविश्वास कमाल का था ।'
dev anand
- फोटो : social media
26 सितंबर 1923 को जन्मे देव आनंद का असली नाम धर्मदेव पिशोरिमल आनंद है लेकिन उन्हें बॉलीवुड में सिर्फ देव आनंद के नाम से ही जाना जाता है। उनका जन्म पंजाब में हुआ था। 88 वर्ष की उम्र में देव साहब का निधन साल 2011 में कार्डिअक अरेस्ट से हो गया था । वो उस समय लंदन में थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
dev anand
- फोटो : social media
देव आनंद ने करीब 6 दशक तक बॉलीवुड में राज किया । बतौर हीरो देव आनंद की पहली फिल्म 1946 में आई 'हम एक हैं' थी। इसके बाद उन्होंने 'गाइड', 'टैक्सी ड्राइवर', 'ज्वेल थीफ' और 'सीआईडी' जैसी हिट फिल्में कीं । साल 2002 में देव आनंद को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था ।
विज्ञापन
dev anand
- फोटो : social media
देव साहब अपने अंतिम दिनों तक काम करते रहे । उनकी आखिरी फिल्म 'चार्जशीट' थी । साथ ही वो अपनी सुपर हिट फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का रीमेक बनाना चाहते थे । उन्होंने अपने आखिरी इंटरव्यू में कहा था, 'मैं आज भी उसी तरह उत्सुक रहता हूं जैसा 20 साल की उम्र में था । मेरे पास अभी बहुत कुछ करने को है ।'
देव आनंद का असली नाम नहीं जानते होंगे आप, शूटिंग के बीच हीरोइन से कर ली थी शादी
देव आनंद का असली नाम नहीं जानते होंगे आप, शूटिंग के बीच हीरोइन से कर ली थी शादी