ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं। उन्हें कैंसर हुआ था। इलाज के बाद अब वो कैंसर फ्री हो गए हैं, लेकिन अभी भी वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं । फैंस को ऋषि के भारत लौटने का इंतजार है । हाल ही दिग्गज ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह ने न्यूयॉर्क में अभिनेता अनुपम खेर के घर पर लजीज भारतीय लंच का लुत्फ उठाया।
न्यूयॉर्क में पत्नी संग अनुपम खेर के घर पहुंचे ऋषि कपूर, महीनों बाद रोटी देख ऐसा था रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह चपाती पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं अनुपम और नीतू मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में ऋषि ने लिखा है, "अनुपम खेर के घर लंच पर। लंबे वक्त के बाद मुझे आटे का अच्छा फुल्का खाने को मिला है. यह मजेदार खाना उनके फ्राइडे मैन दद्दू ने बनाया है।"
At Anupam Kher’s apartment for lunch. Had the correct “aate(flour) ka phulka( Indian bread) after a while. Great food made by his man Friday Daddu pic.twitter.com/rqjo42qFFM
अनुपम खेर ने लंच डेट की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बावर्ची दद्दू की फोटो भी शेयर की। अनुपम ने लिखा, बताइए कौन लंच पर आया? मैं बहुत खुश हूं कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर लंचे पर पहुंचे। नीतू जी ने कहा था कि हम कभी इस तरह न्यूयॉर्क में नहीं मिल सकेंगे। लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि कुछ भी हो सकता है। दद्दू आज बहुत खुश है आप के लिए खाना बनाकर।
Delighted to have #NeetuJi, @chintskap & Santosh at my house for lunch. As Neetu ji rightfully commented that we never thought we will meet like this at my place in New Y. But then don’t I always say #KuchBhiHoSaktaHai. Dattu was over the moon to specially cook for them. 🙏😍 pic.twitter.com/JKle7i375n
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 21, 2019
नीतू कपूर ने इन तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा- अनुपम आपके साथ यूं वक्त बिताना सौभाग्य है। आप एक बहुत बड़ा सपोर्ट हैं।
हाल ही में ऋषि ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैंसर के दौरान उनकी कैसी हालत हो गई थी । मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में ऋषि ने बताया, 'सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं पूरी तरह से कैंसर मुक्त हूं । मैं कुछ हफ्तों बाद भारत आ जाऊंगा । एक-डेढ साल में मुझे चेकअप कराने आना होगा । जब मैं पहली बार यहां आया था तो सभी मेरे लिए चिंतित थे । मैं दिल्ली में शूटिंग कर रहा था तब पता चला कि मुझे कैंसर है । शूटिंग के लिए मुझे अपने बाल सफेद करवाने पड़े थे ।'