फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारी में भी शूटिंग नहीं छोड़ती थीं रीता भादुड़ी, नम आखों से दी फैंस ने विदाई

Tue, 17 Jul 2018 05:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Rita Bhaduri passes away bollywood celebrities arrive to pay last respects Cremation
rita
दिग्गज अभिनेत्री रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रहीं।  वे 62 साल की थीं। फिल्म और टीवी जगत की दिग्गज अभिनेत्री रीता भादुड़ी को अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार के दौरान बांगुरनगर में उनके प्रशंसकों और परिचित नजर आए। अंतिम संस्कार अंधेरी ईस्ट के पारसी वाड़ा में किया गया। 
Rita Bhaduri passes away bollywood celebrities arrive to pay last respects Cremation
अभिनेत्री रीता भादुड़ी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैन्स पहुंचे। बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गज भी रीता को अंतिम विदाई देने पहुंचे। रीता भादुड़ी किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थीं।
Rita Bhaduri passes away bollywood celebrities arrive to pay last respects Cremation
Rita Bhaduri
रीता हालिया शो 'निमकी मुखिया' के अलावा कुमकुम, छोटी बहू, हसरतें और अमानतें जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने टीवी सीरीयलों के अलावा 'घर हो तो ऐसा', 'बेटा', 'कभी हां कभी ना', 'रंग', 'तमन्ना', 'अनुरोध', 'फूलन देवी', 'दलाल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। रीता बहुत ही जिंदादिल इंसान थीं। रीता की किडनी कई सालों से काफी कमजोर हो गई थी, जिसके चलते हर दूसरे दिन उन्हें डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rita Bhaduri passes away bollywood celebrities arrive to pay last respects Cremation
Rita Bhaduri
बता दें, रीता भादुड़ी का का जन्म चार नवंबर 1955 में हुआ था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस अदाकारा ने 71 फिल्मों में काम किया। टीवी पर भी रीता भादुड़ी ने 30 से ज्यादा धारावाहिकों में काम किया। उनको भारतीय सिनेमा में अपने सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता है। रीता को अभी हाल ही में स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में देखा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed