फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ved: रितेश-जेनेलिया की 'वेड' थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार, जानें दर्शक कहां देख सकते हैं फिल्म

Thu, 13 Apr 2023 08:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 13 Apr 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Genelia D Souza marathi film Ved will release on ott disney plus hotstar on 28 april
वेड - फोटो : Instagram

अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की सुपरहिट मराठी फिल्म 'वेड' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि फिल्म 'वेड' हिंदी भाषा में भी स्ट्रीम होगी। रोमांटिक ड्रामा 'वेड' को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब वह ओटीटी के जरिए फैंस का दिल जीतने आ रही है।

Riteish Deshmukh and Genelia D Souza marathi film Ved will release on ott disney plus hotstar on 28 april
वेड - फोटो : Instagram

'वेड' अभिनेता रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म ने भारत में 10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बहुत ही मजबूत ओपनिंग वीकेंड हासिल किया था, जो किसी भी मराठी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। मार्च में 'वेड' ने अकेले भारत में 61 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसकी दुनिया भर में कमाई 73 करोड़ रुपये है, जो इसे 2016 की ब्लॉकबस्टर 'सैराट' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनाती है। इसे व्यापार विशेषज्ञों ने मराठी सिनेमा में 'ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर' करार दिया था।

Fighter: सबसे बड़ी हवाई एक्शन फिल्म के लिए ऋतिक का पैंतरा, पायलट सीट पर बैठने से पहले इस तरह की पूरी तैयारी

Riteish Deshmukh and Genelia D Souza marathi film Ved will release on ott disney plus hotstar on 28 april
वेड - फोटो : Social media

आज (13 अप्रैल) गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने घोषणा की कि फिल्म 'वेड' 28 अप्रैल से स्ट्रीम होगी। स्ट्रीमर ने घोषणा के साथ सोशल मीडिया पर फिल्म का एक ट्रेलर और कैप्शन में फिल्म की टैग लाइन भी साझा की। रितेश और जेनेलिया की मुख्य भूमिकाओं वाली 'वेड' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मराठी के साथ-साथ हिंदी में भी स्ट्रीम होगी।

U-Turn: अलाया एफ की 'यू-टर्न' का ट्रेलर रिलीज, थिएटर में नहीं ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Genelia D Souza marathi film Ved will release on ott disney plus hotstar on 28 april
वेड - फोटो : सोशल मीडिया

'वेड' में रितेश और जेनेलिया के साथ अशोक सराफ और जिया शंकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह साल 2019 में आई तेलुगू रोमांटिक-ड्रामा 'माजिली' की रीमेक है। तेलुगू मूल फिल्म में अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

Palak Tiwari: बेटी की लव लाइफ से जुड़ी अफवाहों पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं श्वेता तिवारी? पलक ने किया खुलासा

विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Genelia D Souza marathi film Ved will release on ott disney plus hotstar on 28 april
वेड - फोटो : सोशल मीडिया

'वेड' एक मोहभंग आकांक्षी क्रिकेटर की कहानी है, जो जीवन के कठिन दौर से गुजरता है और उसे शराब की लत लग जाती है। वह अपने प्यार के लिए कैसे लड़ता है, यह दर्शकों को फिल्म में देखना होगा। इस फिल्म में सलमान खान का एक गाने में कैमियो भी था।

Balraj Sahni: जेल से छुट्टी लेकर फिल्म की शूटिंग करते थे बलराज साहनी, बॉलीवुड में ऐसे जमाया अभिनय का सिक्का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed