फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल की डेटिंग के बाद रितेश ने की थी जेनेलिया से शादी, CM का बेटा होने की वजह से नहीं मिला था भाव

Tue, 17 Dec 2019 07:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 17 Dec 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Birthday: Here Are Her Love Story of Genelia D'souza and Riteish Deshmukh
Ritesh and Genelia

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख 17 दिसंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने 16 साल पहले फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बालीवुड (Bollywood) में अपनी शुरुआत की थी। रितेश ने कॉमेडी में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने 'मस्ती', 'क्या कूल हैं हम', 'मालामाल वीकली', 'हे बेबी' व 'हाउसफुल' जैसी फिल्में की। बॉलीवुड में उनकी गिनती फैमिली मैन के तौर पर होती है। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं जेनेलिया संग उनकी लवस्टोरी के बारे में।

Riteish Deshmukh Birthday: Here Are Her Love Story of Genelia D'souza and Riteish Deshmukh
Genelia D Souza

रितेश और जेनेलिया पहली बार अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के लिए मिले थे। इनकी मुलाकात हैदराबाद के एयरपोर्ट पर हुई थी। रितेश को पहले ही बता दिया गया था कि उनकी हीरोइन उनका इंतजार कर रही होगी लेकिन जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जेनिलिया का रवैया देखकर हैरान रह गए। जेनेलिया को खबर थी कि यह हीरो मुख्यमंत्री का बेटा है। उन्होंने सोचा कि जरूर इसमें बहुत घमंड होगा। इससे पहले वो भाव खाए, जेनेलिया ने खुद रितेश को घास नहीं डाली।

Riteish Deshmukh Birthday: Here Are Her Love Story of Genelia D'souza and Riteish Deshmukh
Genelia D’Souza wishes Riteish Deshmukh - फोटो : instagram

रितेश ने आगे बढ़कर जेनेलिया से हाथ मिलाया। जेनेलिया हाथ मिलाकर इधर-उधर देखने लगीं। रितेश को जेनेलिया का पहली मुलाकात में इतना भाव खाना अच्छा नहीं लगा। लेकिन धीरे-धीरे जब उनकी शूटिंग शुरू हुई तो जेनेलिया को अहसास हुआ कि रितेश वाकई दिल के अच्छे हैं। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने लगी। सेट पर दोनों खूब बातें करते थे। 24 साल के रितेश 16 साल की जेनेलिया से आर्कीटेक्चर के बारे में बात करते और जेनी उन्हें अपनी पढ़ाई के बारे में बतातीं। उस वक्त उन्हें क्या पता था कि एक दिन ये दोनों पति पत्नी बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish Deshmukh Birthday: Here Are Her Love Story of Genelia D'souza and Riteish Deshmukh
genelia d'souza ritesh deshmukh

हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनेलिया की कमी खलने लगी। वे उन्हें मिस करने लगे लेकिन उन्हें लगा कि एक लड़की को इतनी जल्दी फोन करना भी ठीक नहीं होगा। उधर जेनेलिया भी रितेश की तरफ पूरी तरह आकर्षित हो चुकी थीं। ऐसा नहीं है कि इन्हें अचानक ही एक दूसरे से प्यार हो गया हो। ये सफर भी लंबा चला था। उन्हें एक दूसरे की दोस्ती की इतनी आदत होने लगी थी कि वे अहसास ही नहीं कर पाए कि कब उन्हें प्यार हो गया।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Birthday: Here Are Her Love Story of Genelia D'souza and Riteish Deshmukh
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza

इसके बाद उन्होंने फिल्म मस्ती में भी साथ काम किया। इन दोनों का रिश्ता तो पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन इन्होंने यह खबर मीडिया में नहीं आने दी। इनके मुताबिक रिश्ते की खबूसूरती यही रही कि इन्हें एक दूसरे को अपने प्यार में पागल करने के लिए कभी भी महंगे महंगे कैंडल लाइट डिनर या तोहफों की जरूरत नहीं पड़ी। इनके लिए एक दूसरे का प्यार ही सब कुछ था। जो बिन बोले ये सब समझ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed