कृषि बिल के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में किसानों का जबरदस्त आंदोलन चल रहा है। पंजाब और हरियाणा के अलावा अब दूसरे राज्यों से भी किसान प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर किसानों को खूब समर्थन मिल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार किसानों के इस आंदोलन में उनका साथ दे रहे हैं। सेलिब्रिटीज की इस लिस्ट में अब अभिनेता रितेश देशमुख का भी नाम जुड़ गया है।
किसानों के समर्थन में उतरे रितेश देशमुख, बोले- 'अगर आप आज अन्न खा रहे हैं तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश देशमुख ने किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'अगर आप आज अन्न खा रहे हैं तो उसके लिए किसान को धन्यवाद दें। मैं हमारे देश के हर किसान के साथ एकजुटता से खड़ा हूं। #JaiKisaan' रितेश के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इस बात के लिए उनकी तारीफ भी की है।
If you eat today, thank a farmer.
I stand in solidarity with every farmer in our country. #JaiKisaan
हालांकि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के गायक गिप्पी ग्रेवाल का कहना है कि बॉलीवुड सितारे किसान आंदोलन के समर्थन में खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। गिप्पी ने बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में पंजाब के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ जब राज्य को किसानों के प्रदर्शनों के बीच उनके समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत थी।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘प्रिय बॉलीवुड, हमेशा आपकी फिल्में पंजाब में खूब सफल रहीं और यहां हर बार आपका खुली बाहों के साथ स्वागत किया गया लेकिन आज जब पंजाब को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो आप न आए और न ही आपने एक शब्द भी बोला। बहुत निराशा हुई।’
गिप्पी ग्रेवाल के इस ट्वीट से बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू खफा दिखीं। उन्होंने जवाब देते हुए ट्वीट किया कि बॉलीवुड में ऐसे कलाकार हैं जो किसानों के प्रदर्शन समेत विवादित मुद्दों पर हमेशा से ही मुखर रहे हैं और उनकी यह आम टिप्पणी ‘हतोत्साहित’ करने वाली है।
Sir , just because the ones u expected to speak up did not please don’t put us all under the same umbrella.
ट्रोलर्स के खिलाफ डायेंड्रा सोरेस और काम्या पंजाबी ने खोला मोर्चा, कहा- 'अब तो जेल की हवा खानी पड़ेगी'
Not that the handful of us need validation regarding standing up but it really pulls down our efforts when disregarded. 🙏🏼