{"_id":"631c2a9852df065f046ebcf4","slug":"ritesh-deshmukh-grilled-koffee-with-karan-host-karan-johar-for-nepotism-on-the-show-case-toh-banta-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: रितेश देशमुख ने करण जौहर को कटघरे में किया खड़ा, नेपोटिज्म पर की सवालों की बौछार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: रितेश देशमुख ने करण जौहर को कटघरे में किया खड़ा, नेपोटिज्म पर की सवालों की बौछार
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
'केस तो बनता है' में पहुंचे करण जौहर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने पॉपुलर चैट शो में अक्सर सबसे तरह-तरह के सवाल जवाब वाले करण जौहर से अगर कटघरे में खड़ा कर कोई सवाल करने लगें तो सोचिए, निर्माता का क्या हश्र होगा। ऐसा होना थोड़ा मुश्किल सा लगता है, लेकिन ऐसा हुआ है। हाल ही में अभिनेता रितेश देशमुख, वरुण शर्मा और कुशा कपिला द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'केस तो बनता है' में करण जौहर को कटघरे में खड़ा किया गया। अक्सर चर्चाओं में बने रहने वाले इस शो में कई सेलेब्स आते हैं, जिन पर रितेश के कोर्ट रूम में अलग-अलग आरोप लगाए जाते हैं। आरोपों के साथ ही खूब मस्ती मजाक भी की जाती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ भी हुआ, जिसमें करण की खूब टांग खिचाई की गई।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेजन डॉट इन के इस पॉपुलर कोर्ट रूम ड्रामा रियलिटी शो में एक पक्ष के वकील रितेश होते हैं, तो दूसरे पक्ष के वकील वरुण, वहीं कुशा जज की कुर्सी पर बैठी नजर आती हैं। बीते कई दिनों में इसमें कई सेलेब्स पहुंचे, इसी क्रम में हाल ही में शो में करण जौहर पहुंचे, जिनकी खूब टांग खिंचाई की गई। अक्सर सबको कटघरे में खड़ा कर सवालों की बौछार करने वाले करण पर जब रितेश ने सवालों की फायरिंग की तब, बातों बातों में करण ने कबूल कर ही लिया कि कभी कभी वह एक्टर में टैलेंट ढूंढते रह जाते हैं, लेकिन उन्हें मिलता नहीं है।
3 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आए दिन बॉलीवुड और नेपोटिज्म के लिए ट्रोल होने वाले करण कि ऐसी बात सुन सभी हैरान थे। आपको बता दें कि करण के लिए इंडस्ट्री में अक्सर ये कहा जाता है कि वह स्टार किड्स को ही मौका देते हैं और उन्हें ही प्रमोट करते हैं। ऐसे में हाल ही में करण अमेजन मिनी टीवी के इस शो में पहुंचे, तो एक बार फिर उन पर यही आरोप लगा। दरअसल, इस बार रितेश देशमुख ने शो में वकील बन करण पर खूब आरोप लगाए और खूब मस्ती भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोर्ट रूम में रितेश ने करण जौहर को कटघरे में खड़ा करके कहा, 'मुझे बताएं कि आप जब किसी एक्टर को अपनी फिल्म में कास्ट करते हैं, तो आप उसमें क्या देखते हैं- गुड लुक्स,गुड लुक्स और गुड लुक्स।' इस पर करण जौहर ने जवाब देते हुए कहते हैं, 'मैं एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट भी देखता हूं। कभी कभी मैं टैलेंट, टैलेंट और टैलेंट भी देखता हूं मगर वो कभी मिलता नहीं है।' करण का यह बयान अब क्या रंग लाता है और फिर नेपोटिज्म की आग को भड़काता है या नहीं ये देखने लायक होगा। लेकिन करण के इस रिएक्शन से यह तो साफ हुआ कि वह टैलेंट न मिलने पर भी कास्टिंग कर लेते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।