{"_id":"631c1db55b0e4e7ae63fc60c","slug":"nfdc-organises-poster-design-competition-one-and-only-ray-on-satyajit-ray-to-celebrate-his-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Satyajit Ray: 'वन एंड ओनली रे' कैंपेन के जरिए सत्यजीत रे को दी जाएगी श्रद्धांजलि, जानिए क्या होगा इसमें खास?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Satyajit Ray: 'वन एंड ओनली रे' कैंपेन के जरिए सत्यजीत रे को दी जाएगी श्रद्धांजलि, जानिए क्या होगा इसमें खास?
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
satyajit ray
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में देने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे को देश के महान निर्देशकों में से एक गिना जाता है। वह अपने समय के सफल निर्देशक होने के साथ-साथ वह एक महान लेखक, कलाकार, चित्रकार, फिल्म निर्माता, गीतकार और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी थे। उनकी ख्याति आज भी उतनी ही है, जितनी उस समय हुआ करती थी। सत्यजीत रे को याद करने और श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएसडीसी) ने पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है।
2 of 4
सत्यजीत रे
एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक रविंदर भाकर ने कहा कि इस प्रतियोगिता का विषय 'वन एंड ओनली रे' है। यह सत्यजीत रे जैसे महान लेखक के कार्यों को सेलिब्रेट करेगी। उन्होंने कहा, "वह न केवल एक महान निर्देशक थे, बल्कि एक बेहतरीन चित्रकार, लेखक और एक विविध रचनात्मक संगीतकार भी थे। सत्यजीत रे की ज्यादातर फिल्मों के पोस्टर वह खुद ही डिजाइन किया करते थे। यह प्रतियोगिता उनके बहुमुखी क्षमता के लिए एक श्रद्धांजलि है और यह उनके जीवन के सुनहरे 101 वर्षों की स्मृति को मनाएगी।'
3 of 4
सत्यजीत रे
- फोटो : SELF
भाकर ने आगे कहा, 'टॉप तीन विजेताओं को पुरस्कार मिलेगा, जबकि 72 अन्य को पार्टीसिपेसन सर्टिफीकेट मिलेगा। उनके सभी पोस्टर 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में प्रदर्शित किए जाएंगे।' यह ऑनलाइन प्रतियोगिता 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के भारतीय लोगों के लिए है। एनएफडीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'कला, विजुअल नॉलेज के साथ-साथ ग्राफिक डिजाइनिंग और चित्रण कौशल के ज्ञान वाले रचनात्मक लोगों के लिए होगी, जो डिजिटल टूल्स का उपयोग करने में माहिर हैं, वह प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सत्यजीत रे
'एप्लाइड आर्ट और डिजिटल पेंटिंग के क्षेत्र में स्पेशलिस्ट की एक जूरी सबमिशन को जज करेगी। जीतने वाले डिजाइनर को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके साथ ही पहले और दूसरे उपविजेता को 75,000 रुपये और 50,000 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।' 53वां आईएफएफआई का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक गोवा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए सबमिशन 23 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।