{"_id":"607d0f47b697347fb413b1ab","slug":"rocket-boy-s-success-gets-life-boost-from-rocketry-trailer-work-on-megabuzz-series-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘रॉकेट्री’ के ट्रेलर की कामयाबी से ‘रॉकेट ब्वॉयज’ को मिला जीवनदान, फिर शुरू हुआ मेगाबजट सीरीज पर काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘रॉकेट्री’ के ट्रेलर की कामयाबी से ‘रॉकेट ब्वॉयज’ को मिला जीवनदान, फिर शुरू हुआ मेगाबजट सीरीज पर काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता, निर्देशक आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ के ट्रेलर को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया ने दूसरे फिल्म निर्माताओँ को भी देश के अंतरिक्ष व परमाणु वैज्ञानिकों पर फिल्म बनाने का नया हौसला दिया है। सूत्र बताते हैं कि इसी के चलते साल भर से अटकी पड़ी वेब सीरीज ‘रॉकेट ब्वॉयज’ के निर्माताओं ने इसे अब जल्द से जल्द पूरा करने का फैसला किया है। ये सीरीज देश के तीन महान वैज्ञानिकों होमी जहांगीर भाभा, विक्रम साराभाई और एपीजे अब्दुल कलाम की कहानियां दुनिया को दिखाएगी।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक साल 1938 से लेकर साल 1964 के कालखंड में रची गई इस वेब सीरीज ‘रॉकेट ब्वॉयज’ में भारत के अंतरिक्ष और नाभिकीय कार्यक्रमों को एक नई दिशा देने वाले तीनों वैज्ञानिकों के योगदान और उन्हें तत्कालीन सरकारों से मिले व्यापक समर्थन की झलकियां दिखाई जाएंगी। ये सीरीज उस विचार को भी दुनिया के सामने लाएगी कि देश ने आजादी मिलने के बाद इन दोनों क्षेत्रों में कितनी तेजी से प्रगति की थी।
3 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश में बन रही अपनी तरह की इस पहली मेगा बजट वेब सीरीज ‘रॉकेट ब्वॉयज’ की प्रेरणा माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ को माना जा रहा है, जो अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक है। नंबी नारायणन ने वेब सीरीज ‘रॉकेट ब्वॉयज’ के दो वैज्ञानिकों विक्रम साराभाई और ए पी जे अब्दुल कलाम के साथ काम किया और अपने स्पेस रॉकेट इंजन ‘विकास’ का नाम भी उन्होंने विक्रम साराभाई के नाम पर ही रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जिम सार्भ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज ‘रॉकेट ब्वॉयज’ में जिन तीन अभिनेताओं को होमी भाभा, विक्रम साराभाई और ए पी जे अब्दुल कलाम के किरदारों के लिए साइन किया गया है उनके नाम क्रमश: जिम सार्भ, अर्जुन राधाकृष्णन और इश्वाक सिंह हैं। ओटीटी सोनी लिव के लिए बन रही ये सीरीज पिछले एक साल से निर्माणाधीन है। बीते साल इसकी एक कहानी पर राजस्थान की लोकेशन पर काम भी शुरू हुआ लेकिन फिर इसके बारे में किसी तरह की नई जानकारी सामने नहीं आ पाई।
विज्ञापन
5 of 5
इश्वाक सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब पता चला है कि फिल्म ‘रॉकेट्री’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद पूरे देश में उसे मिली व्यापक प्रतिक्रिया ने वेब सीरीज ‘रॉकेट ब्वॉयज’ के निर्माताओं ने इसका काम फिर से तेज करने का फैसला लिया है। वेब सीरीज की शूटिंग मुंबई के अलावा विदेश में कैंब्रिज व लंदन में भी होनी है। सीरीज के निर्माता महाराष्ट्र में शूटिंग पर लगे प्रतिबंध के खत्म होते ही इसे पूरा करने की तैयारियों में जुट गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।