फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ishwak Singh: वाणी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे इश्वाक सिंह, इस फिल्म में हुई एक्टर की एंट्री

Fri, 16 Jun 2023 09:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 16 Jun 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Rocket Boys actor Ishwak Singh joins Vaani Kapoor in upcoming social comedy film Sarvagunn Sampanna
इश्वाक सिंह, वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'पाताल लोक' और 'रॉकेट बॉय' के जरिए अच्छी पहचान बनाने वाले एक्टर इश्वाक सिंह के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। एक्टर जल्द ही अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। सोनाली रतन द्वारा निर्देशित आगामी सोशल कॉमेडी फिल्म 'सर्वगुण संपन्न' में इश्वाक की एंट्री हो गई है। 

Rocket Boys actor Ishwak Singh joins Vaani Kapoor in upcoming social comedy film Sarvagunn Sampanna
इश्वाक सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सर्वगुण संपन्न' दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित है और यह सोनाली रतन के निर्देशन में पहली फिल्म है। 'रॉकेट बॉयज 2' की भारी सफलता के बाद इश्वाक सिंह को अब वाणी की फिल्म में कास्ट किया गया है। 'सर्वगुण सम्पन्न' 1990 के दशक पर आधारित है। फिल्म में वाणी कपूर एक पोर्न स्टार का किरदार निभाएंगी।

Rocket Boys actor Ishwak Singh joins Vaani Kapoor in upcoming social comedy film Sarvagunn Sampanna
इश्वाक सिंह - फोटो : Instagram: @ishwaksingh

बता दें कि रॉकेट बॉयज के पहले और दूसरे पार्ट में इश्वाक के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। अब वह इस फिल्म के जरिए दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इश्वाक फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं।
Kajal Aggarwal: इंडस्ट्री को 'टाटा बाय-बाय' कहने वाली हैं काजल अग्रवाल? अभिनेत्री ने इस वजह से लिए यह फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocket Boys actor Ishwak Singh joins Vaani Kapoor in upcoming social comedy film Sarvagunn Sampanna
इश्वाक सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में इश्वाक को लेकर मेकर्स के करीबी सूत्रों का कहना है, 'इश्वाक ने अपने पिछले प्रोजेक्ट्स में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। हमारा मानना है कि वह इस भूमिका के लिए एकदम फिट हैं। वाणी कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।'
Filmy Wrap: शादी के लिए तैयार कंगना और जी करदा में इंटीमेट सीन के लिए ट्रोल हुईं तमन्ना, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
Rocket Boys actor Ishwak Singh joins Vaani Kapoor in upcoming social comedy film Sarvagunn Sampanna
इश्वाक सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बताया जा रहा है कि 'सर्वगुण संपन्न' 90 के दशक में सेट की गई कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म कॉमेडी और सामाजिक मुद्दे पर का मिश्रण है, जो पुरानी यादों को सहेजते हुए समसामयिक मुद्दों पर एक नया नजरिया दर्शकों के सामने पेश करेगी। 
Thalapathy Vijay: 'लियो' से थलपति विजय का नया लुक जारी, मुंह में सिगरेट दबा हवा में पिस्तौल लहराते आए नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed