Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Rocketry the nambi effect: Anupam Kher got emotional after watching r Madhavan starrer film says every Indian should see it
{"_id":"62d6f50c030c754dc5543faa","slug":"rocketry-the-nambi-effect-anupam-kher-got-emotional-after-watching-r-madhavan-starrer-film-says-every-indian-should-see-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rocketry: माधवन की फिल्म देख भावुक हुए अनुपम खेर, कहा- हर भारतीय को इसे देखना चाहिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rocketry: माधवन की फिल्म देख भावुक हुए अनुपम खेर, कहा- हर भारतीय को इसे देखना चाहिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:46 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी महीने रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर,रॉकेट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी महीने रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। धीमी रफ्तार से शुरुआत करने वाली इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला। फिल्म देखने के बाद आम लोग से लेकर कई कलाकार तक इसकी तारीफ कर चुके हैं। इसी बीच अब अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस फिल्म को देखने के बाद इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की।
2 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री को देखने के बाद अनुपम खेर ने ट्वीट फिल्म और एक्टर माधवन की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, अभिनेता माधवन की नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित फिल्म रॉकेट्री देखी। फिल्म देखे के बाद दिल खोलकर रोया। फिल्म असाधारण और प्रेरणादायक है। हर भारतीय को इसे जरूर देखना चाहिए और नंबी नारायणन सर को सॉरी बोलना चाहिए। इस तरह हम अतीत में की गई कुछ गलतियों को सुधार सकते हैं। ब्रावो प्रिय माधवन।
वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन आर. माधवन ने ही किया है। नंबी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का प्रीमियर फ्रांस में हुए कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। बात करें फिल्म की तो 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। फिल्म में माधवन नंबी नारायण के किरदार में हैं, वहीं एक्ट्रेस सिमरन उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तमिल सिनेमा से हिंदी फिल्मों में आए अभिनेता आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ तमिल के अलावा हिंदी और मलयालम में भी रिलीज की गई है। इस फिल्म के जरिए माधवन ने छह साल बाद पर्दे पर वापसी की है। फिल्म की कहानी की बात करें तो रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट में वैज्ञानिक के जीवन में आए हर एक उतार-चढ़ाव को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। फिल्म में वैज्ञानिक पर लगे जासूसी के झूठे आरोप से लेकर हिरासत में उन्हें प्रताड़ित करने तक की कहानी को बखूबी दिखाया गया है। देश- दुनिया में अपनी फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए अभिनेता आर माधवन भी बेहद खुश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।