सब्सक्राइब करें

Rocketry Poster: माधवन की ‘रॉकेट्री’ के सिनेमाघरों में नहीं लगे पोस्टर, ‘जुग जुग जियो’ के शोज बढ़ाने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Jul 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect becomes first movie in Hindi to release without theatre posters in north india
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केंद्र की पी वी नरसिम्हाराव सरकार के समय 1994 में साजिशन जासूसी कांड में फंसाए गए अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक की हर तरफ खुलकर तारीफ हो रही है। जो लोग भी फिल्म देखकर बाहर निकल रहे हैं, वे इस फिल्म की न सिर्फ अपने मित्रों के बीच बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन, फिल्म देखने वालों को समझ ये नहीं आ रहा कि आखिर इस फिल्म के पोस्टर सिनेमाघरों में क्यों नहीं लगे हैं। सिनेमाघरों के कर्मचारियों का कहना है कि फिल्म के पोस्टर इसके वितरक ने भेजे ही नहीं और फिल्म के हिंदी संस्करण को उत्तर भारत में वितरित करने वाली कंपनी यूएफओ मूवीज के अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। मुंबई में चर्चा ये भी है कि ऐसा सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के शोज बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

Trending Videos
Rocketry The Nambi Effect becomes first movie in Hindi to release without theatre posters in north india
रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट को लेकर फेसबुक पोस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल्ली के सिनेपोलिस का हाल

अंतरिक्ष वैज्ञानिक नांबी नारायणन की बायोपिक ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ दिल्ली यूपी वितरण क्षेत्र के सिर्फ दो सौ स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। दिल्ली के निर्माण विहार स्थित सिनेपोलिस सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक इस बात को लेकर हैरान हो गए कि सिनेमाघर में इस फिल्म के पोस्टर ही नहीं लगे हैं। इस बारे में वहां मौजूद कर्मचारी से पूछताछ की गई तो उनका कहना था कि जो फिल्म आने वाली होती है, उन्हीं का पोस्टर लगाते हैं। मतलब कि सिनेमाघर में काम कर रहे कर्मचारी तक को नहीं पता कि उनके यहां फिल्म ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ रिलीज हो चुकी है। इस सिनेमाघर में आने वाली फिल्मों के पोस्टर जहां लगे होते हैं, वहां भी हफ्ते भर पहले तक ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ के पोस्टर नहीं लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect becomes first movie in Hindi to release without theatre posters in north india
रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट को लेकर फेसबुक पोस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लखनऊ में भी नहीं लगे पोस्टर

ऐसा ही कुछ वाकया लखनऊ के आशीष मिश्र ने देखा। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में फिल्म की तारीफ करने के साथ लिखा, ‘मुख्य मीडिया पर इस फिल्म की कोई चर्चा नहीं है! पीवीआर और सिने पोलिस में फिल्म लगी है लेकिन स्क्रीन कम है! लगने के बाद भी वहाँ इसके पोस्टर का नहीं लगा होना बहुत अखरता है।’ राष्ट्रीय महत्व की किसी फिल्म की रिलीज के दिन तक देश की दो बड़ी फिल्म वितरक श्रृंखलाओं में फिल्म ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ के पोस्टर न लगे होने की बात आम दर्शक हजम नहीं कर पा रहे हैं।

Rocketry The Nambi Effect becomes first movie in Hindi to release without theatre posters in north india
रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यूएफओ मूवीज का जवाब

और, हैरानी की बात ये है कि फिल्म ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ के हिंदी संस्करण को रिलीज करने वाली कंपनी यूएफओ मूवीज को इसके बारे में पता ही नहीं है। कंपनी के दिल्ली प्रतिनिधि आशीष से जब इस बारे में बात की गई तो उनकी चलताऊ सी प्रतिक्रिया थी कि ऐसा होना तो नहीं चाहिए। जब उन्हें बताया गया कि उनके दफ्तर से चंद किलोमीटर दूर स्थित निर्माण विहार के सिनेपोलिस सिनेमाघर में ही फिल्म के पोस्टर नहीं लगे हैं तो वह थोड़ा सतर्क हुए। बोले, ‘ऐसा है तो मैं दिखवाता हूं।’ उनके उत्तर से ये समझ आता है कि फिल्म वितरक कंपनी के प्रतिनिधियों ने फिल्म दिखा रहे सिनेमाघरों का दौरा ही नहीं किया है।

विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect becomes first movie in Hindi to release without theatre posters in north india
रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी पाकर चौंक गए माधवन उधर, फिल्म के निर्माता और निर्देशक आर माधवन तक ये जानकारियां ही नहीं पहुंच पा रही है कि उनकी फिल्म के सिनेमाघरों तक पहुंच जाने की जानकारी उनके प्रशंसकों को मिल ही नहीं रही। यहां तक कि फिल्म को हिंदी में दिखा रहे उत्तर भारत के तमाम सिनेमाघरों में फिल्म की वितरक कंपनी ने फिल्म के पोस्टर ही नहीं पहुंचाए। ये जानकारी मिलने पर वह भी चौंक जाते हैं। वह कहते हैं, ‘इसका तो मुझे पता ही नहीं। मैं इस बारे में यूएफओ मूवीज से बात करता हूं।’ इधर मुंबई ट्रेड जगत में चर्चा ये भी है कि फिल्म ‘रॉकेट्री’ के शोज कम करके रविवार से फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के शोज फिर से बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed